healthplanet.net

Posted on

आँखों का संक्रमण या आई इंफेक्शन आँखों में होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक होता है। यह संक्रमण जीवाणु (बैक्टिरीया), विषाणु (वायरस), कवक (फंगल) या अन्य किसी भी प्रकार से हो सकता है। इस बीमारी के होने के लिए कोई खास उम्र नहीं होती और यह एक साथ दोनों आँखें को भी प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही यह आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हो सकता है।

आंख में संक्रमण से बचने के उपाय (Prevention Tips for Eye Infection)

आंख में संक्रमण न हो इससे बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

अपने हाथों को अच्छी प्रकार बार-बार धोते रहें।
अपने तौलिए, रूमाल और आई ड्रॉप किसी के भी साथ शेयर न करें क्योंकि इससे दूसरे व्यक्ति को भी संक्रमण हो सकता है।
आँखों को तेज धूप व धूल भरे वातावरण से बचा कर रखें।
आँखों को हाथों से न रगड़े और गन्दे हाथों को आँखों पर न लगाए।
आँखों को किसी भी प्रकार के उत्तेजक पदार्थ के सम्पर्क में न आने दें जैसे धुआँ या केमिकल आदि की तेज गन्ध।
बाहर जाते वक्त आँखों पर काला चश्मा पहन कर रखें।
कान्टेक्ट लेन्स का प्रयोग न करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info