healthplanet.net

Posted on

डायबिटीज में पूरी नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होती है और नींद आती है. दरअसल, इस बीमारी से पीड़ित लोगों के शरीर में कार्बोहाइड्रेट सही तरह से ब्रेक नहीं होता. इस कारण खाने से मिलने वाली एनर्जी शरीर को पूरी तरह से नहीं मिलती. एनर्जी न मिलने से शरीर में थकावट का एहसास होता है.

डायबिटीज और स्लीप डिसऑर्ड (Diabetes and sleep disorder) का संबंध


डायबिटीज और नींद (Sleep and diabetes) में परेशानी आपको कई समस्याओं से घेर सकती है। मधुमेह के रोगियों में स्लीप डिसऑर्डर आम बात है। ऐसे लोगों में स्लीप एप्निया (Sleep apnea), रेस्टलेस लेग सिंड्रोम (Restless leg syndrome), इंसोम्निया (Insomnia) आदि की परेशानी हो सकती है।


स्लीप एप्निया (Sleep apnea)


डायबिटीज से पीड़ित लोगों में स्लीप एप्निया (Sleep apnea) डिसऑर्डर हो सकता है। इस डिसऑर्डर के कारण सांस लेने की प्रक्रिया बंद और शुरू होती है, जिसके कारण नींद में समस्या पैदा होती है। साल 2009 में की गई स्टडी में ये बात सामने आई की करीब 86 प्रतिशत लोगों में डायबिटीज के साथ ही स्लीप एप्निया की भी समस्या थी। टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में ये डिसऑर्डर अधिक होता है क्योंकि उनके एयर पैसेज अधिक वजन के कारण रुकावट पैदा होती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info