healthplanet.net

Posted on

डायबिटीज के मरीज को 1 दिन में कितना वॉक करना चाहिए? जानें सही समय और तरीका
डायबिटीज में ब्लड शुगर को मैनेज करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सिर्फ डाइट ही नहीं बल्कि एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार समय की कमी के कारण लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप सिर्फ थोड़ा सा वॉक कर लें तो ये ब्लड शुगर मैनेज करने में मदद कर सकता है। दरअसल, वॉक करने से शुगर का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है, जिससे शुगर मैनेज करने में मदद मिलती है। लेकिन, आपको इसका तरीका और सही समय पता होना चाहिए। तो, आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
डायबिटीज में कितना पैदल चलना चाहिए

American College of Sports Medicine and the American Diabetes Association की मानें तो, डायबिटीज के मरीजों को हर दिन 30 मिनट वॉक जरूर करना चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि हर दिन लगभग 6400 कदम चलें। इसी शुरुआत आप 2,000–2,500 स्टेप्स चल कर सकते हैं पर इस दौरान आपको एक गति या कहें कि तेज गति (brisk walking) से वॉक करना चाहिए। कोशिश करें कि रोजाना 3 से 4 किलोमीटर जरूर चल लें।
डायबिटीज में वॉक करने का सही समय

डायबिटीज में वॉक करने का सबसे सही समय है सुबह का वक्त, खास कर खाली पेट। इससे होगा ये कि ये शुगर पचा देगा और फास्टिंग शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करेगा। साथ ही ये दिन भर के शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने में भी मदद करेगा। साथ ही आप खाने के बाद हर बार 30 मिनट भी वॉक कर सकते हैं।
डायबिटीज में वॉक करने का सही तरीका-

तेज चलने (brisk walk) डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये स्टैमिना बनाने, अतिरिक्त कैलोरी जलाने और अपने दिल को स्वस्थ बनाने में मदद मिल सकती है। यह शरीर को इंसुलिन का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने में मदद कर सकता है। यह आपके जोड़ों के लिए भी फायदेमंद है। यह तनाव के स्तर और अवसाद और चिंता के लक्षणों को कम करने में मदद करके आपके दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

तो, इस तरह डायबिटीज के मरीज वॉक कर सकते हैं और इसके तमाम फायदे ले सकते हैं। तो अगर आपको यह बीमारी है तो खुद को एक्टिव रखें और वॉक करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info