healthplanet.net

Posted on

बेचैनी और घबराहट से तुरंत राहत दिलाते हैं ये 2 योगासन, जानें फायदे और करने का तरीका

किसी मीटिंग में जाने से पहले या किसी खास से बात करने से पहले अगर आपको घबराहट होती है तो ये योगासन जरूर करें। ये बेचैनी और घबराहट की समस्या को दूर करने में कारगर हैं।

एंग्जायटी (Anxiety problem) एक ऐसी समस्या है, जिससे हर उम्र के लोग पीड़ित रहते हैं। कभी मीटिंग अटेंड करने जाना हो या बहुत भीड़ के सामने आपको स्पीच देनी हो या फिर पहली बार डेट पर जाना हो इन सब मौकों पर अधिकतर लोग बहुत ज्यादा घबरा जाते हैं। इसे सोशल एंग्जायटी कहा जाता है। योग या मेडिटेशन की मदद से आप काफी हद तक एंग्जायटी (Breathing exercises for anxiety) काबू में कर सकते हैं। जाने-माने योग एक्सपर्ट रमन मिश्रा यहां सोशल एंग्जायटी (Social anxiety cure) से बचने के लिए कुछ खास ब्रीदिंग एक्सरसाइज बता रहे हैं।
फोर्सफुल ब्रीदिंग (Forceful breathing) :

डर और एंग्जायटी को दूर भगाने में सांसों से जुड़ी यह एक्सरसाइज काफी असरदार है। इससे टेंशन दूर होती है और आपका मन शांत हो जाता है।
करने का तरीका:

सीधे खड़े हो जाएं और गहरी सांस लें।
इसके बाद थोड़ा जोर लगाकर सांस को बाहर निकालें। इस बात का ध्यान रखें कि सांस बाहर निकालते समय हम्म-हम्म की आवाज आनी चाहिए। ऐसा कम से कम 3-4 बार दोहराएं।
अगर आप किसी से बात करते समय बहुत ज्यादा नर्वस हो रहे हैं तो अपने मुंह को अपनी हाथो से ढंके और फिर ऐसे ही जोर जोर से सांसे (Breathing exercises for anxiety) बाहर निकालें। इसे ठीक वैसे ही करें जैसे आप खांसते समय करते हैं। यकीन मानिए मिनटों में आपकी नर्वसनेस और एंग्जायटी दूर करने का इससे आसान तरीका और कोई नहीं है।

लक्ज़री ब्रीदिंग (Luxury Breathing) :

इस तरीके से आपके मन को शांति मिलती है साथ ही किसी भी मुश्किल से निपटने के लिए आत्मविश्वास बढ़ता है। अगर आप बार बार सोशल एंग्जायटी के शिकार हो रहे हैं तो इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं।


करने का तरीका:
सीधे खड़े होकर सांस अंदर लें और बाहों को ऊपर छत की तरफ ले जाएं और उंगलियों को पूरी तरह फैला दें।
अब मुंह को नीचे की तरफ झुकाएं और मुंह को पूरा खोलते हुए जीभ को बाहर निकालें। इस समय ऐसा महसूस करें जैसे शरीर का सारा भार आपके पैरों पर है।
अब इसी पोजीशन में बने रहते हुए सांस बाहर निकालें और फिर वापस शुरुआती पोजीशन में आ जाएं। किसी भी मीटिंग में जाने से पहले या जब भी किसी से बात करने में नर्वस फील करें तो इस प्रक्रिया को 2-3 बार दोहराएं। आपकी सारी घबराहट तुरंत दूर हो जाएगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info