healthplanet.net

Posted on

‘ठंड लगने तेज बुखार पर तुरंत करवाएं इलाज’

अगरआपको तेज बुखार के साथ ठंड भी लग रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाएं, नहीं तो आप मलेरिया के शिकार हो सकते हो। यह कहना था स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टरों का, जिन्होंने शुक्रवार को लोगों को मलेरिया की जानकारी देने के लिए जागरूकता कैंप लगाया। यहां सेक्टर-6 के डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग सेंटर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मलेरिया ऑफिसर ने मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचने के उपाय बताए एवं कार्यक्रम में मौजूद सभी हेल्थ वर्कर्स को मलेरिया से निपटने के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। डिस्ट्रिक्ट मलेरिया ऑफिसर डॉ. अनिल ऐलावादी ने बताया कि मलेरिया और डेंगू से बचने के लिए जिले भर में एंटी लारवा स्प्रे खड़े पानी की चेकिंग के लिए 12 टीमें लगाई गई हैं। मलेरिया की रोकथाम से स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम के लिए प्रयास जारी है लेकिन लोगों में जागरूकता होना भी जरूरी हैं। जिले के हेल्थ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह, देवेंद्र सिंह सहित कई कर्मचारी शामिल रहे। मलेरिया के मच्छर साफ नालियों में एवं खड़े पानी में पनपते हैं। गांवों एवं शहरों के गड्ढ़ों के जमे पानी में मलेरिया का मच्छर मादा एनोफिलिज का लारवा बनता है तथा विकसित होने के बाद वह मच्छर बन जाता है। कूलर, टायरों, पानी के ड्रम,आदि में मलेरिया के मच्छरों के पनपने की संभावना ज्यादा होती है। किसी भी जगह पर हफ्ते भर से ज्यादा पानी के जमे होने के बाद ही उसमें मच्छर अपना लारवा देते हैं।

क्या हैं लक्षण

बायोलॉजिस्टअनीता वासुदेवा ने बताया कि ठंड के साथ तेज बुखार आना मलेरिया का मुख्य लक्षण है। सिर दर्द होना, बुखार के दौरान उल्टी आना , पेट में दर्द होना, कम भूख लगना, मांसपेशियों में दर्द होना आदि मलेरिया के लक्षण हैं।

कैसेकरें बचाव

मलेरियासे बचने के लिए मलेरिया से बचने के लिए शाम के समय लॉन्ग स्लीव शर्ट, ट्राउजर, जुराब एवं जूते पहने। कमरंे में मच्छर से बचने के लिए घरों के बर्तनों, बाल्टी, कूलर आदि में कई दिनों का जमा पानी रखें। घर के आसपास बने गड्ढ़े में पानी का जमावड़ा नहीं होने देना चाहिए। बायोलॉजिस्ट वासुदेवा ने बताया कि मलेरिया से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हंै। स्लम एरिया में मलेरिया के रोकथाम के लिए विशेष तौर हेल्थ कैंप आयोजित किया जा रहा है। मलेरिया संबंधी सारी जानकारी लोगों को दी जाती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info