Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रात में खाना ना खाने के नुकसान
स्ट्रेस, एंग्जायटी से हो सकते हैं ग्रस्त
यदि कोई व्यक्ति बार-बार रात में ना खाने की आदत डेवलप कर ले, तो यह शारीरिक और मानसिक सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है. रात में खाना ना खाने की आदत आपको एंग्जायटी का शिकार बना सकती है. ऐसा इसलिए, क्योंकि ना खाने से मानसिक सेहत पर नेगेटिव असर होता है. जो लोग आए दिन डिनर स्किप करते हैं, उनमें देर रात जंक फूड या अनहेल्दी ईटिंग हैबिट डेवलप हो सकती है, जो मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए सही नहीं है. इससे एंग्जायटी लेवल बढ़ता है और ब्लड शुगर कम होने लगता है, जिससे स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का निर्माण अधिक होने लगता है.
नींद हो सकती है प्रभावित
बार-बार रात में बिना खाए सोने से आप स्लीप डेप्रिवेशन के शिकार हो सकते हैं. यह मेंटल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है, साथ ही नाश्ता भी स्किप हो सकता है. जो लोग नाश्ता भी नहीं खाते हैं, उनमें डिप्रेशन, स्ट्रेस लेवल के लक्षण नजर आ सकते हैं. इससे स्ट्रेस हार्मोन्स रिलीज हो सकता है, जो नींद में बाधा डालने का काम कर सकते हैं. यदि ऐसा बार-बार होता है, तो आपको स्लीप डेप्रिवेशन की समस्या हो सकती है.
फूड क्रेविंग की समस्या
रात में खाना ना खाने से आपके अंदर जबरदस्त वाली फूड क्रेविंग्स की आदत विकसित हो सकती है. जब आप रात में खाकर नहीं सोते हैं, तो देर रात भूख लगने पर कुछ भी उल्टा-सीधा खा लेते हैं. इस दौरान आप ये भी नहीं सोचते कि आप जो खा रहे हैं, उसमें कार्ब्स, शुगर, कैलोरी आदि की मात्रा कितनी है.
ऊर्जा में आ सकती है कमी
यदि आप रात में बिना खाए सोएंगे, तो सुबह उठते ही एनर्जी कम महसूस होगी. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है और ग्लूकोज पर चल रहे हैं, उन्हें इस लेवल को बनाए रखने के लिए रात में खाना बहुत ज़रूरी है. यदि ब्लड शुगर लेवल में भारी कमी आती है, तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. कम खाएं, लेकिन लाइट डिनर ज़रूर करके सोएं. यह आपके पाचन प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है.
| --------------------------- | --------------------------- |