Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Winter Special Foods: आपको बहुत अधिक ठंड लगती है तो डायट में जरूर शामिल करें ये 15 टेस्टी फूड्स, सर्दी में होगा गर्मी का अहसास
Best Foods For Winter: सर्दी के मौसम में अन्य लोगों की तुलना में आपको अधिक ठंड लगती है तो अपनी डेली डायट में यहां बताए गए ये 15 टेस्टी फूड्स जरूर खाएं. जल्द गर्माहट मिलेगी...
शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों में खाएं ये 15 चीजें
How To Keep Your Body Warm: सर्दी के मौसम में ठंड तो सभी को लगती है. लेकिन कुछ लोगों को बहुत अधिक ठंड लगती है. कई बार ये शरीर के कुछ सेंसेटिव हिस्सों में ठिर यानी बहुत अधिक ठंड बैठ जाने का सामना करते हैं. यह समस्या ठंड के कारण होने वाले पेट दर्द या सीने के दर्द से कहीं अधिक गंभीर होती है. क्योंकि मामला बॉडी के सुपर सेंसेटिव पार्ट्स से जुड़ा है. जैसे, कुछ लोगों को नाक में सबसे अधिक ठंड लग रही होती है तो कुछ लोगों को कान में ऐसा लग रहा होता है मानों कानों में बर्फ जम गई है. जबकि कुछ लोगों को बर्फ जमने जैसी ठंडक का अहसास निपल्स में होता है. ये समस्या इतनी गंभीर है कि इससे परेशान लोग चाहकर भी बिस्तर से बाहर नहीं निकल पाते हैं और दो-दो रजाइयों के अंदर भी कांपते रहते हैं. यदि अधिक सर्दियों में आपके साथ भी ऐसा होता है या आपको कंपकपी बहुत अधिक आती है तो अपनी डेली डायट में उन फूड्स को शामिल करें, जो शरीर को अंदर से गर्म रखने का काम करते हैं और ठंड नहीं जमने देते...
किन लोगों ठंड कम लगती है और क्यों?
जो लोग ड्राई फ्रूट्स की बैलेंस्ड डायट लेते हैं और जो लोग नॉन वेज खाते हैं, इन दोनों ही लोगों को सर्दी का अहसास बहुत अधिक नहीं होता है.
जो लोग पूरे साल हरी पत्तेदार सब्जियां खाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं, डायट और लाइफस्टाइल को सही रखते हैं, ऐसे लोगों को भी ठंड अधिक नहीं सता पाती है.
ठंड का अहसास कम होने की मुख्य वजह होते हैं, हीमोग्लोबिन का सही रहना और डायजेस्टिव सिस्टम का ठीक से काम करना. क्योंकि इन दोनों ही स्थितियों में शरीर के अंदर नैचरल हीट बनी रहती है और बॉडी टेंपरेचर बैलेंस रहता है, जिससे ठंड अधिक परेशान नहीं करती है.
क्या खाने से गर्म रहता है शरीर?
खजूर
बादाम
छुआरा
मुनक्का
तिल
मूंगफली
ओट्स
शकरकंद
अदरक की चाय
हल्दी का दूध
तुलसी का काढ़ा
केला
गुड़
मीट और खासतौर से रेड मीट
कॉफी
ठंड में तुरंत गर्माहट पाने के लिए क्या खाएं?
जब बहुत अधिक ठंड लग रही हो और कुछ समझ नहीं आ रहा हो कि क्या खाना चाहिए तो आपको अदरक की चाय, कॉफी या फिर ओट्स में से किसी एक का सेवन कर लेना चाहिए. ये फूड्स बहुत जल्दी शरीर में गर्माहट लाते हैं.
सर्दी में भोजन करने के बाद सबसे अधिक ठंड लगती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खाना पचाने में भी एनर्जी लगाती है. इसलिए भोजन के बाद में एक-दो घूंट जितना भी पानी पीना हो आप गुनगुने पानी का ही सेवन करें. ताजा पानी बिल्कुल ना पिएं. इससे ठंड भी अधिक लगेगी और पाचन भी खराब होगा.
| --------------------------- | --------------------------- |