Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
हमेशा जवान रहना चाहते हैं तो रोजाना करें यें योगासन, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर -
वृक्षासन
वृक्षासन आपको एकाग्रता बढ़ाने में सहायता करता है। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने दाहिने घुटनें को मोड़ते हुए अपने दाहिने पंजे को बाएं जंघा पर रखें लें। फिर अपने हाथों को ऊपर करके जोड़ लें। अपने बाएं पैर को सीधा रखें और सतुंलन बनाए रखें।
ताड़ासन
ताड़ासन करने से श्वास संतुलित रहती है और यह आपके पैरों को भी शक्ति प्रदान करता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप खड़े हो जाए। ध्यान रहे कि इस आसान को करते समय कमर और गर्दन झुकनी नहीं चाहिए। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर करें और धीरे-धीरे अंदर खीच लें। इस आसान को आप 2-4 मिनट तक करें और फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।
नटराजन
इस आसन को करने से तनाव कम होता है। यह आसन आपके रक्त संचार को बढ़ाने में मदद करता है। इस आसन को करने से वजन भी कम होता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने दाएँ पैर को अपनी हाथों की मदद से पीठ के पीछे तक ले जाएं और अपने हाथों से अपने पैर को पकड़ कर रखें। इसके बाद बाहिने हाथ को आगे रखकर अपने एक पैर पर सतुंलन बनाए रखें।
उनमामी मुद्रा
इस आसन को करने से कई फायदे मिलते हैं। इस आसन को करने के लिए आप पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब आप अपना सारा ध्यान अपनी भौंहों के बीच में केंद्रित कर लें। इस आसन को करते वक्त कुछ भी न सोचे और सिर्फ अपना ध्यान एक जगह केंद्रित करें। ये आसन तीव्र गुस्से को कम करने के लिए की जाती है।
| --------------------------- | --------------------------- |