healthplanet.net

Posted on

काम करते समय जल्दी हो जाती है थकान तो ऐसे रखें अपना ध्यान

जल्दी थकान से बचने के लिए न सिर्फ खानपान में नियमितता, बल्कि इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है कि आप जो आहार ले रहे हैं क्या वे आपके शरीर की आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं.

जब हमें सर्दी, फ्लू या कोई अन्य वायरल संक्रमण या बीमारी होती है तब थकान महसूस होता है. लेकिन आपको लगातार एनर्जी की कमी महसूस हो या फिर काम करते समय आप बहुत जल्दी थक जाते हों तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

यदि आप सुबह उठते हैं और ऐसा महसूस करते हैं जैसे आपकी नींद पूरी नहीं हुई है तो आपको बिस्तर से उठने का भी मन नहीं होगा. ऐसे में, समस्या ये है कि आप अपना दिन भर का कार्य कैसे कर पाएंगे. आप चाहे फिजिकल वर्क अधिक करते हैं या मेंटल वर्क, पर आप काम करते वक्त बहुत जल्दी थक जाते हैं तो इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि आपके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या है.

शरीर में पानी की कमी के कारण होती है जल्दी थकान
बता दें कि शरीर में केवल पोषण की कमी के कारण ही नहीं, बल्कि पानी की कमी के कारण भी जल्दी थकान होती है. जो लोग नियमित रूप से पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, उन्हें कार्य करते समय अधिक थकान होना और अन्य लोगों के मुकाबले जल्दी थकने जैसी समस्या होती है.


जल्दी थकने के ये हैं प्रमुख कारण
शरीर में पानी की कमी
शरीर में खून की कमी
विटमिन बी-12 की कमी
फोलेट या फॉलिक एसिड की कमी

जल्दी थकान से बचने के लिए न सिर्फ खानपान में नियमितता, बल्कि इस पर भी ध्यान देना जरूरी है कि आप जो डायट ले रहे हैं क्या वे आपके शरीर की आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं.

इस समस्या से बचने के लिए ये हैं उपाय
हर दिन कम से कम 8 गिलास पानी पीएं और तरल पदार्थों जैसे-जूस, सूप, छांछ, दाल आदि का सेवन करें.
तनाव को नियंत्रित करें, इसके लिए हर दिन कुछ समय के लिए मेडिटेशन करें.
हरी फलियों का सेवन करें, इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी.
सिर्फ सर्दियों में ही नहीं, बल्कि गर्मियों में भी सीमित मात्र में और दूध के साथ ड्राईफ्रूट्स का सेवन करें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info