healthplanet.net

Posted on

Remedies For Cough: सर्दियों में छाती में जम गया है कफ, तो आजमाएं ये आसान तरीके

सर्दी-खांसी और गले में जमा कफ से छुटकारा पाने के लिए बार-बार एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल करने से आपको कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं. आइए जानते हैं गले के बलगम से कैसे निजात पा सकते हैं.

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस मौसम में लोगों को छाती और गले में बलगम जमने की समस्या होती हैं जिससे उन्हें सांस लेने में भी काफी दिक्कत होती है. सर्दियों में गले और छाती में जकड़न महसूस होना, लगातार छींक आना, नाक बहना, बुखार आना, गले में खराश रहना, बलगम वाली खांसी होना, सीने में दर्द महसूस होना इस समस्या के आम लक्षण हैं. सर्दी-खांसी और गले में जमा कफ से छुटकारा पाने के लिए बार-बार एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल करने से आपको कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं. आइए जानते हैं गले के बलगम से कैसे निजात पा सकते हैं.

गुड – गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद होता है, क्योकि गुड़ की तासीर गर्म होती है, और इसके दोहरे फायदे है क्योकि यह कफ को कम करने में मदद करता है.

अदरक और तुलसी- तुलसी और अदरक खाने से कफ कम होता है. इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते. सर्दियों के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन होते हैं.

अदरक और लहसुन- लहसुन खाने से गले में जमा कफ आसानी से निकल जाता है. साथ ही अदरक को चबाने से गले को काफी आराम मिलता है.

काली मिर्च- काली मिर्च के कुछ दानों को अच्छी तरह पीस लें. दो कप पानी गर्म करें और काली मिर्च का पाउडर उसमें मिक्स कर दें. जब पानी उबलकर एक चौथाई रह जाए तो इसे छान लें. अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपको इसका सुबह-शाम दोनों समय सेवन करना चाहिए.

नींबू और शहद- एक चम्मच शहद और दो चम्मच नींबू का रस गर्म पानी में मिलाकर भी पी सकते है और इससे आपको काफी राहत मिलेगा. नींबू कफ को काटने का काम करता है और इसके अलावा शहद से गले को आराम मिलता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info