healthplanet.net

Posted on

चुकंदर के फायदे डायबिटीज में (Benefits of beetroot in diabetes)


डायबिटीज की समस्या शरीर में इंसुलिन की कमी के कारण होती है। अगर सही समय पर इसका सही उपचार न किया जाए, तो इसकी समस्या बेहद गंभीर बन सकती है जिसके परिणाम जीवन के लिए जोखिम भरे हो सकते हैं। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के मुताबिक साल 2012 तक दुनिया भर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 382 लाख थी जो साल 2035 तक बढ़कर 592 लाख तक पहुंच सकती है। वहीं, बीटरूट के नियमित और सही मात्रा के सेवन से डायबिटीज पर नियंत्रण किया जा सकता है। यह डायबिटीज के लिए एक प्राकृतिक उपाय के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। यह फाइटोकेमिकल्स और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले बायोएक्टिव यौगिक जैसे पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स और एंथोकायनिन का एक उच्च स्रोत होता है।

बीटरूट के फायदे एनीमिया में (Benefits of beetroot in anemia)


अक्सर आपने सुना होगा कि किसी में अगर खून की कमी होती है तो उसे लाल चीजें खाने की सलाह दी जाती है। जिसमें अनार के बाद चुकंदर का ही जिक्र होता है। क्योंकि एनीमिया यानी कि खून की कमी, कम प्रोटीन, आयरन, विटामिन युक्त भोजन खाने से हो सकता है। एनीमिया सबसे ज्यादा महिलाओं में होने वाली स्वास्थ्य समस्या है। होता कुछ यूं है कि हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिससे हमारी सभी कोशिकाओं तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंत पाता है। इस स्थिति में बेहोश होना, चक्कर आना या थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसलिए डॉक्टर एनीमिया में बीटरूट का सेवन करने की सलाह देते हैं, क्योंकि बीटरूट में आयरन पाया जाता है और इसके सेवन से लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है और हर कोशिका तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है।

चुकंदर जूस के फायदे दिल के लिए (Benefits of beet juice for heart)


चुकंदर का जूस दिल का सबसे अच्छा दोस्त है। बीटरूट में नाइट्रेट पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और ब्यूटेन ब्लड को नसों में जमने नहीं देता है। ऐसे में अगर आप हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इसका सेवन जरूर करें, क्योंकि बीटरूट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। अगर आप दिल के मरीज हैं तो बीटरूट जूस का सेवन करें। एक चुकंदर लें और उसे छिल कर अच्छे से धो लें। इसके बाद उसे मिक्सर जार में डाल कर अच्छे से पीस लें। फिर छन्नी से छान कर उसमें जीरा पाउडर और नमक डालकर उसका सेवन करें। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो बीटरूट जूस में नमक ना डालें। अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो आप नमक के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

चुकंदर के फायदे दिमाग के लिए (Benefits of beetroot for the brain)


दिल के साथ-साथ बीटरूट दिमाग का भी ख्याल रखता है। बीटरूट में मौजूद नाइट्रेट और आयरन ब्लड में लाल रक्त कोशिकाओं और ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, जिससे दिमाग तक ब्लड का फ्लो काफी अच्छा हो पाता है। ऐसी स्थिति में जब दिमाग तक ब्लड फ्लो अच्छा होता है तो हमारी याद्दाश्त भी अच्छी होती है। तो फिर इंतजार किस बात का, आज ही बीटरूट को सलाद, स्मूदी या जूस की तरह लेना शुरू करें और अपनी याद्दाश्त अच्छी करें।

बीटरूट के फायदे पाचन में (Benefits of beetroot in digestion)


बीटरूट में बेटालिन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मददगार साबित होते हैं। अगर आप खाना खाने से पहले बीटरूट का सेवन करते हैं तो आप जो भी खाएंगे वो आसानी से पच सकता है। जिन्हें अपाचन की समस्या होती है, वे लोग बीटरूट का सेवन कर सकते हैं।


प्रेग्नेंसी में चुकंदर के फायदे (Benefits of beetroot in pregnancy)


जैसे ही किसी महिला को पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट है, तो डॉक्टर उसे सबसे पहले आयरन की गोलियां लेने की सलाह देते हैं। चुकंदर आयरन से भरपूर होता है, ऐसे में अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में आप चुकंदर का सेवन कर सकती है। इससे आप प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले एनीमिया से भी बच सकेंगी।


पीरियड्स में चुकंदर के फायदे (Benefits of beetroot in periods)


पीरियड्स में चुकंदर का रस या जूस पीने से आराम मिलता है। कई बार कुछ महिलाओं में पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होती है, तो उन्हें ब्लड की कमी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में आपको ब्लीडिंग चाहे हैवी हो या कम हो, पीरियड्स में बीटरूट जूस का सेवन करने से ब्लड की कमी नहीं होती है।

बीटरूट के फायदे कैंसर में (Benefits of beetroot in cancer)


अगर आपके फैमिली में किसी को कैंसर रहा है या कोई कैंसर से जूझ रहा है, तो बीटरूट का सेवन करने से कैंसर में राहत मिलती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि चूहों में कैंसर सेल्स को बीटरूट में मौजूद बीटासायनिन ने सही कर दिया। इसलिए अगर आपके फैमिली बैकग्राउंड में कैंसर का इतिहास रहा है तो पहले से ही बीटरूट का सेवन करें।

सेक्स ड्राइव (Sex drive) को बढ़ाने में बीटरूट के फायदे


आजकल लो सेक्स ड्राइव या नपुंसकता से ज्यादा परेशान है, इसका एक कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल भी है। भारत में इस समस्या का समाधान प्राचीन काल से बीटरूट ही रहा है। बीटरूट का सेवन करने से सेक्सुअल कमजोरी या लो सेक्स ड्राइव सही होती है। इसके लिए अगर आपको अपनी सेक्स लाइफ को सुधारना है तो बीटरूट का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद बोरोन नामक केमिकल सेक्स हॉर्मोन का निर्माण करने में मददगार होता है।

त्वचा की खूबसूरती के लिए चुकंदर के फायदे (Benefits of beetroot for the beauty of the skin)


बीटरूट का सेवन करने से त्वचा में ब्लड फ्लो अच्छा होता है, जिससे एजिंग धीमे-धीमे होती है। इसके अलावा अगर आपके होंठ काले हैं तो इसका रस होंठों पर लगाने से पिंक लिप्स पा सकते हैं। आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने पर भी बीटरूट जूस लगाने से डार्क सर्कल कम होते हैं। वहीं, आप इसके पतले-पतले स्लाइस काट कर चेहरे पर लगा सकते हैं, जिससे आपको फ्रेश और एक समान रंगत वाली स्किन मिलेगी।

लिवर फैट (Liver fat) को कम करता है बीटरूट


अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है तो दवाओं के साथ चुकंदर का इस्तेमाल लीवर से जुड़ी बीमारियों और लीवर के फैट को ​कम करने में भी सहायक है। जिससे आप फैटी लिवर से जल्द निजात पा सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info