Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चने का पानी पीने के फायदे और नुकसान-Chane Ka Pani Pine Ke Fayde Aur Nuksan
चने (Chana) के उपयोग से कई चीजें बनती है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। साथ ही ज्यादातर लोग अंकुरित चना खाना भी काफी पसंद करते हैं। जो सेहत के लिए लाभदायक साबित होता है। लेकिन क्या आपने कभी भीगे हुए चने के पानी का सेवन किया है, अगर नहीं तो आज से पीना शुरू कर दें, क्योंकि चने का पानी स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। चने के पानी का सेवन कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि चने में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन के साथ ही फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाते हैं। लेकिन चने के पानी का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, अधिक मात्रा में सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं चने का पानी पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
ऐसे पिएं चने का पानी
चने का पानी पीने के लिए सबसे पहले चने को साफ कर लेना चाहिए, फिर चने को एक रात पहले ही पानी में भिगोकर रख देना चाहिए, इसके बाद अगले सुबह चने में से पानी को छान कर पानी का सेवन कर लेना चाहिए और चने को चबाकर खा लेना चाहिए। आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए चने के पानी में भुना जीरा और काला नमक भी मिला सकते हैं।
चने का पानी पीने के फायदे और नुकसान (Chane Ka Pani Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)
चने का पानी पीने के फायदे
- चने के पानी में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो एनीमिया (Anemia) की शिकायत को दूर करने में फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
- चने का पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है और फाइबर पाचन तंत्र (Digestion) को दुरुस्त रखने में काफी मददगार साबित होता है। साथ ही चने के पानी का सेवन करने से कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।
- चने का पानी पीने से वजन (Weight) कम होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने के पानी का सेवन करना चाहिए।
- चना विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
- चने का पानी डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
- चने का पानी त्वचा (Skin) को आंतरिक रूप से साफ करने में भी मदद करता है। जिससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है, साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।
चने का पानी पीने के नुकसान
- चने के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द (Stomach Pain) और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
- चने के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज की शिकायत हो सकती है।
- चने के पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से यूरिक एसिड (Uric Acid) बढ़ने की शिकायत हो सकती है। क्योंकि काले चने के पानी में प्यूरीन की मात्रा पाई जाती है।
| --------------------------- | --------------------------- |