Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
चना और किशमिश के फायदे: किशमिश और चना एक साथ भिगोकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
चना और किशमिश को भिगोकर एक साथ खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जानें इसके बारे में।
चना और किशमिश एक साथ खाने से सेहत को तमाम फायदे मिलते हैं। रोजाना सुबह चना और किशमिश को भिगोकर खाने से आपके शरीर में मौजूद कई समस्याओं में फायदा मिलता है। आज के समय में जब लोग असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, ऐसे में संतुलित और पौष्टिक आहार के बारे में सही जानकारी बेहद जरूरी है। चना और किशमिश के फायदे सेहत के लिए तमाम हैं, और इनका नियमित रूप से सेवन करने से किडनी से जुड़ी समस्या और कैंसर की बीमारी में भी फायदा मिलता है। चने में मौजूद पोषक तत्व जैसे फाइबर, कार्ब्स और प्रोटीन व कैल्शियम आदि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश और चना एक साथ खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। आइये विस्तार से जानते हैं चना और किशमिश खाने के फायदे के बारे में।
चना और किशमिश भिगोकर खाने के फायदे (Chickpeas And Raisins Benefits in Hindi)
चना और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार होते हैं और इसका नियमित रूप से सेवन शरीर के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। चना का सेवन करने से विशेष रूप से मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा और बालों के साथ-साथ चयापचय के सिलसिले में उत्पन्न सभी प्रकार के अपशिष्ट जमाओं को हटाने में फायदा मिलता है। वहीं किशमिश शरीर की कई गंभीर परेशानियों को दूर करने के लिए भी उपयोगी मानी जाती है। चना और किशमिश का एकसाथ सेवन करने से मिलने वाले फायदे इस प्रकार से हैं।
1. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उपयोगी
चना और किशमिश का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत उपयोगी माना जाता है। चने में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, विटामिन, आयरन और कैल्शियम आदि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी माने जाते हैं। किशमिश में भी सेहत के लिए फायदेमंद पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी 6 आदि शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में बहुत उपयोगी होते हैं। चना और किशमिश को एक साथ भिगोकर रोजाना सुबह खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
2. खून की कमी दूर करने में फायदेमंद
शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए चना और किशमिश खाना फायदेमंद होता है। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर में खून की कमी की समस्या या एनीमिया की समस्या होती है। चना और किशमिश में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है जो खून बढ़ाने में बहुत मदद करता है। एनीमिया की समस्या में चना और किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
3. कब्ज की समस्या में फायदेमंद
कब्ज की समस्या में चना और किशमिश का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह में भिगोए हुए चने और किशमिश का सेवन करने से कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। चने में मौजूद फाइबर का सेवन कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
4. मोटापे की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
चने में फैट को कम करने वाले मॉलिक्यूल्स होते हैं। जिनसे वजन कम होता है। इसके अलावा चने में आयरन, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व होते हैं। वहीं किशमिश में मौजूद पोषक तत्व भी शरीर के लिए उपयोगी होते हैं और इसके सेवन से शरीर में एनर्जी कम नहीं होती है। इसके सेवन से मोटापे की समस्या को दूर करने में फायदा मिलता है।
5. आंख की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
आंख की सेहत के लिए चना और किशमिश खाना बहुत फायदेमंद होता है। किशमिश और चना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनकी आंखें कमजोर हैं या रोशनी कम हो गयी हैं। किशमिश में पॉलीफेनोल्स (Polyphenols) से भरपूर है, जो कि एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो कि आंखों की सेल्स की रक्षा करता है। ये फ्री रेडिकल्स के कारण आंखों को होने वाले नुकसान को कम करता है। इस तरह ये आंखों से जुड़ी बीमारियों को रोकता है। जैसे कि मस्कुलर डीजेनरेशन और मोतियाबिंद। चने और किशमिश को एक साथ भिगोकर खाने से आंखों को फायदा मिलता है।
किशमिश और चना को भिगोकर एकसाथ खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। डायबिटीज की समस्या में इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी है।
| --------------------------- | --------------------------- |