Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
फैटी लिवर में कौन सा तेल खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
Which Oil Is Best For Fatty Liver: फैटी लिवर में खाना पकाने के लिए सही तेल चुनना बहुत जरूरी है, आइए एक्सपर्ट से जानते हैं फैटी लिवर के लिए बेस्ट तेल।
Which Oil Is Best For Fatty Liver: फैटी लिवर में खाना पकाने के लिए कौन से तेल का प्रयोग करें, या कौन से तेल स्वस्थ है इसको लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं। क्योंकि यह एक ऐसी स्थिति में जिसमें आपके लिवर पर फैट जमा होने लगता है। अगर लिवर में वसा की मात्रा अधिक हो जाती है, तो इससे लिवर फेल होने के साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ता है। इसलिए इस दौरान सिर्फ हेल्दी फैट्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है, वह भी सीमित मात्रा में। अगर फैटी लिवर रोगी रिफाइन या डाल्डा आदि में बने फूड्स का सेवन करते हैं, तो यह उनकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए उन्हें सिर्फ स्वस्थ फैट को ही डाइट में शामिल करना चाहिए।
अब सवाल यह उठता है कि फैटी लिवर रोगियों के लिए कौन सा तेल बेस्ट है? इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। उनकी मानें तो ऐसे कई तेल हैं, जिनका सेवन फैटी लिवर में सुरक्षित माना जाता है, साथ ही यह फैटी लिवर की समस्या दूर करने में भी मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको आपको फैटी लिवर के लिए कुछ बेस्ट तेल (fatty liver ke liye best tel) बता रहे हैं।
Which Oil Is Best For Fatty Liver
फैटी लिवर रोगियों के लिए कौन सा तेल बेस्ट है- Which Oil Is Best For Fatty Liver
1. सरसों का तेल (Mustard Oil)
सरसों के तेल में पका भोजन का सेवन करने से लिवर और प्लीहा को पाचन एंजाइमों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। जो स्वस्थ और तेज पाचन में मदद करता है, साथी मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। इस तरह से फैट बर्न और अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, सरसों तेल की डायाफोरेटिक क्षमता शरीर से टॉक्सिन्स को नष्ट करने और उन्हें बाहर निकालने में मदद करती है।
2. जैतून का तेल (Olive Oil)
जैतून का तेल हेल्दी फैट्स का अच्छी स्रोत है। इसमें मौजूद पॉलीअनसेचुरेटेड फैट, फैटी लिवर रोगियों के लिए बहुत लाभकारी होता है। अध्ययन में पाया गया है कि लिवर में जमा फैट को कम करने में जैतून का तेल बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।
3. कैनोला तेल (Canola Oil)
जैतून के तेल की तरह कैनोला के तेल में भीप पॉलीअनसेचुरेटेड मौजूद होता है, जिससे यह फैटी लिवर रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है।
4. तिल का तेल (Sesame Oil)
तिल का तेल के तेल में कई यौगिक और गुण होते हैं, जो फैटी लिवर रोगियों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं। यह एलेनिन एमिनोट्रांस्फरेज, एस्पर्टेट एमिनोट्रांस्फरेज होते हैं, यह फैटी लिवर वाले लोगों की स्थिति में सुधार करने और इससे राहत पाने में मदद कर सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |