Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जख्म कैसा भी हो इस दवा से जल्द हो जायेगा ठीक
डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के जख्मों को भरने समेत कई मामलों में यह दवा कारगर साबित हुयी है।
जख्म कैसा भी हो, उसे भरने में समय लगता है। लोग बैंडेज कराते रहते हैं और जख्म सूखने का इंतजार करते हैं। ये प्रक्रिया कई बार बेहद दर्द भरी भी रहती है, पर जल्द ही इससे छुटकारा मिल सकता है।
जख्म कैसा भी हो, उसे भरने में समय लगता है। लोग बैंडेज कराते रहते हैं और जख्म सूखने का इंतजार करते हैं। ये प्रक्रिया कई बार बेहद दर्द भरी भी रहती है, पर जल्द ही इससे छुटकारा मिल सकता है।
इंडोनेशिया की कंपनी डर्मोजोन भारतीय बाजार में नई दवा उतारने की तैयारी कर रही है। ये दवा जख्मों को भरने में कारगर साबित होगी। कंपनी ने 18 साल के रिसर्च के बाद ‘प्लस डालेथाइन’ नामक यौगिक (कंपाउंड) की खोज की है, जो जख्मों को भरने की अचूक दवा साबित होगी। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के जख्मों को भरने समेत कई मामलों में यह दवा कारगर साबित हुयी है।
डर्मोजोन के संस्थापक व अध्यक्ष कयापन सत्य दर्शन ने कहा, ‘भारत में तीन साल तक बाजार का गहन अध्ययन व अनुसंधान करने के बाद हम ‘प्लस डालेथाइन’ से बनी डर्मोजोन के उत्पाद लांच करने जा रहे हैं’।
उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में अस्पतालों और चिकित्सकों द्वारा काफी प्रतिकियाएं मिल रही हैं, क्योंकि ये उत्पाद डायबेटिक फुट अल्सर, केक्यूबिटस अल्सर, गहरे घाव, जलन के जख्म और ऑपरेशन के बाद के घाव के इलाज में कारगर साबित होगा’।
उन्होंने कहा कि डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के जख्मों को भरने समेत कई मामलों में उनके उत्पाद जीवन रक्षक साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि डेलिथाइन नैदानिक रूप से परीक्षण किया गया यौगिक है, जो जैतून के तेल में मौजूद प्रचुर वसा अम्ल से तैयार किया गया है और इसमें एंटी माइक्रोबियल, फंगसाइडल व एंटीवायरल गुण होते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |