Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
प्रेडनिसोलोन - Prednisolone
एनसीबीआई की साइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, घाव को जल्दी भरने में प्रेडनिसोलोन काफी लाभकारी दवा है. इस दवा के इस्तेमाल से घाव में होने वाली सूजन, लालिमा कम होती है. इससे घाव अच्छी तरह से सूख सकता है.
वार्फरिन - Warfarin
घाव को जल्द से जल्द भरने के लिए वार्फरिन का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह दवा सर्जरी के बाद खून का थक्का जमने के खतरे को कम करने के लिए दी जाती है. ध्यान रखें कि गर्भवती महिलाएं और हीमोफीलिया से ग्रसित लोगों को इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसे में बेहतर यही होगा कि डॉक्टर की सलाह पर ही इस दवा का सेवन किया जाए.
एस्पिरिन - Aspirin
एस्पिरिन का इस्तेमाल अक्सर दर्द को कम करने के लिए किया जाता है. इसके अलावा, घाव को जल्द से जल्द सुखाने या फिर भरने के लिए भी इस दवा को लेने की सलाह दी जा सकती है. एनसीबीआई की ओर से प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, इस दवा के सेवन से घाव में होने वाली सूजन कम होती है. साथ ही यह घाव को सुखाने में प्रभावी ढंग से काम कर सकता है.
सफुरोक्सिम - Cefuroxime Tablet
घाव को सुखाने के लिए सफुरोक्सिम का सेवन किया जा सकता है. इसमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से हुए घाव को जल्द से जल्द ठीक करने का गुण होता है. सफुरोक्सिम एंटीबायोटिक टेबलेट है. यह बैक्टीरिया के विकास को रोकती है, जिससे घाव जल्द से जल्द ठीक हो सकते हैं.
डिक्लोक्सेसिलिन 500 एमजी टेबलेट - Dicloxacillin 500 mg Tablet
घाव को सुखाने के लिए डिक्लॉसालिलीन 500 एमजी टेबलेट का सेवन किया जा सकता है. यह घाव को सुखाने और इंफेक्शन को दूर करने में प्रभावी है. इस दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें.
एमोक्सिसिलिन क्लैवुलनेट टेबलेट - Amoxicillin Clavulanate Tablet
घाव को सुखाने के लिए डॉक्टर एमोक्सीसिलिन क्लैवुलनेट टेबलेट लेने की सलाह दे सकते हैं. इस टेबलेट की सही डोज के बारे में जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें. बिना डॉक्टरी सलाह के इन दवाओं का सेवन न करें.
घाव सुखाने के लिए क्रीम
घाव को सुखाने के लिए क्लिंडामाइसिन जैसी क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं, इस तरह की कुछ खास क्रीम के बारे में -
क्लिंडामाइसिन क्रीम - Clindamycin Cream
यह एक एंटीबायोटिक क्रीम है. इस क्रीम के इस्तेमाल से घाव पर होने वाली खुजली, सूजन व इरिटेशन जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. घाव को सुखाने के लिए डॉक्टर क्लिंडामाइसिन क्रीम को इस्तेमाल करने की सलाह दे सकते हैं.
नियोस्पोरिन क्रीम - Neosporin Cream
घाव को सुखाने के लिए नियोस्पोरिन प्रभावी क्रीम साबित हो सकती है. घाव को धोने के बाद इस क्रीम को लगाने से घाव जल्द से जल्द ठीक हो सकते हैं. साथ ही यह घाव में होने वाली परेशानी से भी राहत दिला सकती है.
पॉलीस्पोरिन क्रीम - Polysporin Cream
खरोंच, चोट या फिर घाव को जल्द से जल्द सुखाने के लिए डॉक्टर मरहम के दौरान यह क्रीम लगाने की सलाह देते हैं. इस क्रीम से घाव जल्दी भर सकता है. साथ ही घाव में होने वाली अन्य समस्याएं जैसे- खुजली, जलन व दर्द इत्यादि को भी प्रभावी ढंग से ठीक किया जा सकता है.
बीटाडीन - Betadine
घाव या फिर चोट को प्रभावी ढंग से सुखाने के लिए कई लोग बीटाडीन का इस्तेमाल करते हैं. यह एक एंटीसेप्टिक और कीटाणुनाशक एजेंट के रूप में काम करता है. बीटाडीन का यह गुण घाव पर संक्रमण को पनपने नहीं देता है, जिससे घाव को जल्द से जल्द सुखाने में मदद मिलती है.
| --------------------------- | --------------------------- |