Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
घर पर गर्दन दर्द ठीक करना (Managing neck pain at home)
गर्दन दर्द (neck pain) या तनी हुई गर्दन (stiff neck) का कोई भी कारण हो, ऐसी स्थिति में सलाह सामान्य रूप से समान होती है। अपने सामान्य कामों को करते रहें, सक्रिय रहें और लक्षणों से आराम के लिए दर्दनिवारक लेते रहें। कुछ विशेष सलाह के लिए नीचे देखें-
दर्द को नियंत्रित करने के लिये इबोप्रॉफेन
की खुराक लें। टैबलेट लेने की जगह गर्दन पर इबोप्रॉफेन जेल लगा सकते हैं। दवाई के साथ आने वाले खुराक के निर्देश का हमेशा पालन करें।
गर्दन पर गर्म पानी का बोतल या हीट पैक रखने का प्रयास करें। यह दर्द और किसी भी मांशपेशी की ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है।
रात में नीची और नरम तकिए पर सोएं। दो तकियों का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि ये आपकी गर्दन पर अप्राकृतिक रूप से मुड़ने के लिए दबाव बना सकता है।
अपनी मुद्रा पर ध्यान दें - खराब मुद्रा दर्द को बढ़ा सकती है और यह इसको पहले स्थान पर लाने का कारण बन सकती है।
नेक कॉलर (neck collar) पहनने से बचें - इसके कोई सबूत नहीं हैं कि नेक कॉलर पहनना आपके गर्दन की ठीक होने में मदद करता है और अपने गर्दन को गतिशील रखना ज़्यादा अच्छा है।
जबतक दर्द और तनाव खत्म नहीं हो जाता ड्राइव करने से बचें। यह ट्रैफिक को देखने के लिए आपको सिर घुमाने से रोक सकता है।
अगर आपकी गर्दन तनी या मुड़ी हुई है कुछ साधारण गर्दन के व्यायाम करने की कोशिश करें। धीरे से अपनी गर्दन की मांसपेशियों को तनाव दें और अपने सिर को ऊपर-नीचे और एक किनारे से दूसरे किनारे और सावधानी पूर्वक अपनी गर्दन को बाएं से दाएं घुमाएं। ये अभ्यास आपकी गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत करने और आपके गति की सीमा को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
| --------------------------- | --------------------------- |