Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
थ्रश फंगल इंफेक्शन के लिए होम रेमेडीज
सबसे पहले तो आप की कोशिश होनी चाहिए कि तीन से चार हफ्ते तक अपने मुंह को साफ रखें और ज्यादा ख्याल रखें. लेकिन अगर इसके बाद भी ये इन्फेक्शन खत्म नहीं होता है तो आप कुछ होम रेमेडीज की मदद ले सकते हैं.
नमक-पानी से कुल्ला करें
आप एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच नमक घोल लें. 1 या 2 मिनट के लिए नमक-पानी को अपने मुंह के चारों ओर घुमाएं और फिर इसको थूक दें. अपने एंटीसेप्टिक गुणों के साथ, नमक आपके मुंह को ठीक करने में आपकी मदद करेगा और जल्द ही आप इस इंफेक्शन से ठीक हो जाएंगे, इसे कुछ हफ्तों तक करें.
मीठे सोडा का घोल
ऊपर बताए नमक-पानी के घोल की तरह ही एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और नमक पानी की तरह ही इससे भी कुल्ला करें. कुछ हफ्तों तक ये करने के बाद आप बेहतर महसूस करेंगे.
दही का उपयोग
होम रेमेडीज के तौर पर दही का उपयोग भी आप कर सकते हैं, नियमित तौर पर दही खाने से आपका पेट ठीक होगा और साथ ही ये इन्फेक्शन भी समाप्त हो जायेगा.
नींबू के रस का घोल
नींबू का रस अपने एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल गुणों के साथ थ्रश को समाप्त करने में मदद कर सकता है. लेकिन सीधे नींबू के रस को लगाने की वजह से आपके मुंह में जलन हो सकती है. इसलिए इसका सेवन भी पानी के साथ घोल बनाकर करें. कुछ दिनों तक लगातार सुबह शाम कुल्ला करें.
| --------------------------- | --------------------------- |