Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
देसी घी से मालिश करने के फायदे- Benefits Of Desi Ghee Massage In Hindi:-
1. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
जब आप शरीर देसी घी से शरीर की मालिश करते हैं, तो यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। जिससे शरीर में रक्त के माध्यम में शरीर के सभी अंगों तक पोषक तत्व का सर्कुलेशन बेहतर होता है और सभी अंग स्वस्थ रहते हैं।
2. मांसपेशियों के दर्द से रात मिलती है
अगर आप शरीर की मालिश के लिए तेल के बजाए देसी घी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे मांसपेशियों में तनाव कम होता है। मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सूजन कम होती है। यह मांसपेशियों को आराम प्रदान करने के साथ ही दर्द से छुटकारा दिलाता है।
3. हड्डियां मजबूत होती हैं
देसी घी से हड्डियों और जोड़ों की मालिश करने से न सिर्फ उन्हें मजबूत बनाने में मदद मिलती है, बल्कि उनमें दर्द की समस्या भी दूर होती है। यह हड्डियों में फ्रैक्चर के जोखिम को करने में बहुत फायदेमंद है। गठिया के रोगियों के लिए देसी घी से मालिश करना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है।
4. त्वचा के लिए फायदेमंद है
शरीर की त्वचा और चेहरे पर देसी घी लगाकर मसाज करने से डेड स्किन को साफ करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे त्वचा नैचुरली मॉइस्चराइज होती है। यह स्किन एलर्जी, रैशेज आदि के लिए एक प्रभावी उपचार है। सिर्फ इतना ही नहीं यह आपको साफ और दमकती त्वचा पाने में भी मदद करता है।
5. बालों के लिए फायदेमंद है
स्कैल्प की देसी घी मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह बालों के रोम को पोषण प्रदान करता है और डैंड्रफ से लड़ने में मदद करता है। बालों में देसी घी लगाने से ड्राई हेयर, दो मुहे बाल और कमजोर बालों से छुटकारा मिलता है।
6. तनाव दूर होता है
अगर आप सिर की देसी घी से मालिश करते हैं, तो इससे तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। सिर की मालिश करने से आप शांत और आरामदायक महसूस करते हैं। इससे टेंशन और सिरदर्द से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही अनिद्रा जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।
7. पेट के लिए फायदेमंद है
पेट सबंधी समस्याओं जैसे अपच, ब्लोटिंग, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम और पुरानी कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी देसी घी बहुत लाभकारी है। अगर आप पैर के तलवों में देसी घी से मालिश करते हैं, तो यह आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
8. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है
शरीर की मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के साथ ही ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है। इससे शरीर की थकान दूर होती है और शरीर को आराम मिलता है। साथ ही मस्तिष्क भी शांत रहता है। जिससे आपका ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता है और सामान्य रहता है।
| --------------------------- | --------------------------- |