Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गले में संक्रमण और दर्द से हैं परेशान, इन उपायों से पा सकते हैं जल्द फायदा
बदलते मौसम में गले में संक्रमण होना बहुत ही सामान्य है, हालांकि कोरोना के समय में इस तरह के लक्षण आपकी परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। गले में खराश और दर्द होने को कोरोना वायरस के संक्रमण का भी संभावित लक्षण माना जाता है। सामान्य तौर पर गले में होने वाले संक्रमण की समस्या सर्दी और जुकाम के साथ होती है, वहीं कुछ लोगों में बैक्टीरियल संक्रमण के कारण भी ऐसी दिक्कत हो सकती है। गले में होने वाले संक्रमण के कारण लोगों को कुछ भी निगलने में दिक्कत होती है, साथ ही लगातार गले में बना रहने वाला दर्द आपको परेशान कर सकता है। गले में होने वाले संक्रमण और दर्द की इस समस्या को आप घर में मौजूद चीजों के माध्यम से भी दूर कर सकते हैं। अगली स्लाइडों में हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जिनको प्रयोग में लाकर आप इस तरह के संक्रमण से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
नमक और पानी के गरारे
नमक और पानी से गरारे करने से गले में संक्रमण और इसके कारण होना वाली दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि नमक और पानी के गरारे करने से गले में पनप रहे संक्रमण कारक बैक्टीरिया मर जाते हैं। इस घरेलू उपाय को प्रयोग में लाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में दो चुटकी नमक मिला लें। इस पानी से कम से कम 10 मिनट तक गरारे करें। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार दोहरा सकते हैं।
हल्दी और दूध का सेवन
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, यही कराण है कि इसे संक्रमण को दूर करने में बहुत ही उपयोगी औषधि के रूप में जाना जाता है। गले से कफ और संक्रमण को दूर करने के लिए गर्म दूध में एक छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार रात को सोते समय इसका सेवन करना काफी लाभकारी हो सकता है।
लहसुन से मिलता है फायदा
लहसुन को एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर माना जाता है, इस कराण से विशेषज्ञ इसे गले के संक्रमण के इलाज में लाभदायक मानते हैं। लहसुन को कच्चा खाने के ज्यादा लाभ होता है। गले में संक्रमण को दूर करने के लिए तीन से चार कलियों को खाली पेट चबाना चाहिए। ऐसा करने से संक्रमण में तेजी से लाभ मिलता है।
भाप लेने से भी होता है फायदा
गले में संक्रमण को दूर करने के लिए पानी का भाप लेना भी फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसा करने से ऊपरी श्वसन पथ में बलगम के साथ पैदा हो रहे बैक्टीरिया का बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके लिए किसी बर्तन में पानी गर्म कर लें। अब चेहरे को बर्तन के थोड़ा ऊपर रखते हुए सिर को तौलिये से ढक लें। लंबी-लंबी सांस लें जिससे भाप पूरी तरह से श्वसन पथ को साफ कर सके। ऐसा करने से आपको जल्द लाभ मिल सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |