healthplanet.net

Posted on

गले में इंफेक्शन (संक्रमण) का घरेलू उपचार (Home Remedies For Throat Infection in Hindi)

गले में इंफेक्शन का घरेलू उपचार संभव है। अगर आप घर बैठे गले में इंफेक्शन की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं:-

लहसुन

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो गले के संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं। लहसुन की कली को दांतों के नीचे रखकर उसे चूसें।

हल्दी

हल्दी के एक नहीं बल्कि एक हजार फायदे हैं। गले में इंफेक्शन होने पर एक गिलास दूध में एक या आधा चम्मच हल्दी मिलाकर उसका सेवन करें।

अदरक

अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो गले के इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। आप अदरक का सेवन गुनगुने पानी और चाय के साथ कर सकते हैं।

मुलेठी

मुलेठी की छोटी सी एक गांठ को कुछ देर तक मुंह में रखकर चबाएं। इससे गले में दर्द और सूजन से राहत मिलती है।

मुनक्का

रोजाना सुबह में 4-6 मुनक्का चबाकर खाएं। इससे गले में संक्रमण से राहत मिलती है।

सेब का सिरका

हल्का गर्म पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर उसका सेवन करने से गले में इंफेक्शन से छुटकारा मिलता है। साथ ही, आप एक कप हल्का गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर उससे गरारे कर सकते हैं।

अंजीर

एक गिलास पानी में 4-5 अंजीर अच्छी तरह उबालें। जब पानी आधा हो जाए तो उसे छानकर रख लें और ठंडा होने के बाद पिएं।

तुलसी

एक गिलास पानी में 3-4 तुलसी की पत्तियां और 2-3 काली मिर्च मिलाकर काढ़ा बनाएं और उसका सेवन करें।

शहद

शहद भी गले के इंफेक्शन में बहुत फायदेमंद होता है। हल्का गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info