healthplanet.net

Posted on

ब्रेस्‍ट मिल्‍क आने से परेशान हैं तो जानें स्‍तनों में दूध सुखाने के घरेलू उपाय --

​दूध कम करने का उपाय है पत्तागोभी

यदि लंबे समय तक पत्तागोभी का इस्‍तेमाल किया जाए तो इससे ब्रेस्‍ट में दूध आने को रोका जा सकता है। पत्तागोभी का दो पत्ते लें और उन्‍हें धोकर एक कंटेनर में रख दें। अब इस कंटेनर को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

पत्तों को दोनों स्‍तनों पर रखें और हर दो घंटे में पत्ता बदलें।

​दूध कम करने का तरीका है जड़ी-बूटियां

तेजपत्ते की चाय से ब्रेस्‍ट में दूध की मात्रा कम हो सकती है। हालांकि, अगर इसकी अधिक खुराक ले ली जाए तो ब्‍लड शुगर लेवल लो और मतली एवं चक्‍कर आ सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप सेज (तेजपत्ते) टी के पैकेट पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

जास्‍मीन प्रोलैक्टिन के स्‍तर को कम कर सकती है। ये हार्मोन स्‍तनों में दूध का उत्‍पादन करने में मदद करता है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने इस जड़ी-बूटी के सुरक्षित स्‍तर के बारे में नहीं बताया है।

पुदीने का तेल स्‍तनों पर लगाने से भी दूध आना कम हो सकता है। इससे एंगॉर्जमेंट के दर्द से भी राहत मिल सकती है। लेकिन अगर आप अभी भी स्‍तनपान करवा रही हैं या शिशु के साथ स्किन-टू-स्किन कॉन्‍टैक्‍ट में हैं तो इस तेल का इस्‍तेमाल बिल्‍कुल न करें।

दूध कम करने का इलाज है गर्भ निरोधक गोलियां

एस्‍ट्रोजन हार्मोन युक्‍त गर्भ निरोधक गोलियां दूध की मात्रा को कम करने का काम कर सकती हैं। आप डॉक्‍टर से परामर्श कर जान सकती हैं कि आपको कब इन गोलियों का इस्‍तेमाल करना है।

​दूध कम करने का नुस्खा है विटामिन बी

अगर अब आप अपने शिशु को स्‍तनपान नहीं करवाती हैं तो विट‍ामिन बी1, बी6 और बी12 की अधिक खुराक स्‍तनों में दूध को सुखा सकती है।

सुरक्षित तौर पर दूध सुखाने के लिए आपको इस उपाय को आजमाने से पहले अपने डॉक्‍टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

​दूध कम करने का आसान तरीका है मालिश

स्‍तनों की हल्‍की मालिश से एंगॉर्जमेंट का दर्द कम हो सकता है लेकिन इसमें आपको निप्‍पल की मालिश नहीं करनी है। हालांकि, अधिक मालिश से स्‍तनों में दूध की मात्रा बढ़ सकती है इसिलए दर्द को कम करने के लिए जितनी मालिश की जरूरत है, उतनी ही करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info