healthplanet.net

Posted on

छाती-गले में जमा कफ को पिघलाकर बाहर निकाल देगी ये चीजें -

1. गले की बलगम का देसी इलाज करने के लिए दो कप पानी में 30 काली मिर्च पीस कर उबालें, जब पानी एक चौथाई रह जाये तब इसे छान कर इसमें 1 चम्मच शहद मिलाये और सुबह शाम इसका सेवन करे और इस होम रेमेडीज से कफ वाली खांसी और कफ दोनों से छुटकारा मिलता है।

2.वहीं,लहसुन खाने से गले में जमा कफ बाहर निकलता है, इस देसी नुसखे से टी. बी. के रोग में भी राहत मिलती है।

3. अदरक छील कर इसका छोटा टुकड़ा मुंह में रख कर चूसने से कफ आसानी से बाहर निकल जाती है।

4. छोटे बच्चे की छाती में जमा कफ निकालने के लिए गाय के घी बच्चे की छाती पर मले। इस उपाय से जमा हुआ बलगम बाहर निकल जाता है।

5. एक चम्मच शहद और 2 चम्मच निम्बू का रस गर्म पानी में मिला कर पिए और इस उपाय से गला साफ़ होगा क्यूंकि नींबू बलगम को काटने का काम करेगा और शहद से गले को आराम मिलेगा।

6. कफ का आयुर्वेदिक रामबाण इलाज, गले में बलगम, खांसी, छाले, खराश, जलन, दर्द, टॉन्सिल और गले की कोई भी समस्या हो कच्ची हल्दी का रस मुंह खोल कर गले में डालें और कुछ समय चुप बैठे। जैसे ही ये रस गले से निचे उतरेगा परेशानी कम होने लगेगी। छोटे बच्चों को जब टॉन्सिल्स का दर्द हो तो ये उपाय जरूर करे। गले के रोग का उपचार के लिए ये अचूक दवा है

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info