healthplanet.net

Posted on

आमतौर में प्रेग्नेंसी के शुरुवाती लक्षण 6 से 14 दिनों में दिखते हैं। इन लक्षणो में शामिल हैं शरीर का तापमान बढ़ना, ब्रेस्ट में सूजन, ज्यादा थकावट महसूस होना, ज्यादा नींद आना, ऐंठन और पेट संबंधी दिक्कते।

हर महिला अलग होती है और उन्‍हें गर्भावस्‍था के लक्षण भी अलग ढंग से महसूस होते हैं। प्रेगनेंसी के कुछ लक्षण तो गर्भधारण करने के कुछ दिनों बाद से ही पता चलने लग सकते हैं, वहीं यह भी संभव है कि माहवारी में देरी होने तक आपको ऐसी कुछ भी आशंका न होा गर्भावस्‍था के अधिकांश लक्षण पीरियड के समय के आसपास या फिर इसके एक या दो हफ्ते पहले या बाद में दिखाई देते हैं।

अगर आपको पीरियड में देरी के अलावा कोई अन्‍य लक्षण महसूस न हो रहा हो, तो भी चिंता की बात नहीं। कुछ ऐसी भाग्‍यशाली महिलाएं होती हैं जिन्‍हें मिचली या गर्भावस्‍था की अन्‍य शिकायतें महसूस नहीं होतीा इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी गर्भावस्‍था में कोई समस्‍या है, बल्कि इसलिए क्‍योंकि कुछ महिलाओं हॉर्मोनों में आए बदलावों के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info