Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्भावस्था के सातवें महीने के दौरान सावधानियां
इस दौरान, आपको अपनी दैनिक क्रियाओं में सतर्कता बरतनी होगी। यहां हम कुछ सावधानियां बताने जा रहे हैं, जो गर्भावस्था का सातवां महीना स्वस्थ तरीके से पार करने में आपकी मदद करेंगी।
गर्भावस्था के सातवें महीने में क्या करें?
खानपान : इस दौरान सबसे ज्यादा जरूरी है सही खान-पान। गर्भावस्था के सातवें महीने में आप ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करें। डॉक्टर की सलाह लेकर अखरोट और समुद्री भोजन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
नियमित रूप से सैर करें : सातवें महीने में नियमित रूप से सैर करना, आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे आपको प्रसव के दौरान आसानी होगी।
नियमित रूप से जांच कराएं : डॉक्टर से नियमित रूप से जांच करवाना जरूरी है। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें। अगर जांच में लगे कि शिशु के लिए अतिरिक्त पोषण की जरूरत है, तो अपनी खुराक में सुधार लाने की जिम्मेदारी आपकी है।
जरूरी सप्लीमेंट्स लें : गर्भावस्था में आप जो खा रही हैं, केवल उतना ही आपके लिए और शिशु के लिए काफी नहीं है। शिशु का ठीक ढंग से विकास हो, उसके लिए डॉक्टर के बताए हुए जरूरी सप्लीमेंट्स लेना आवश्यक है।
खुद को व्यस्त रखें : डिलीवरी का समय जितना नजदीक आएगा महिला की घबराहट उतनी ही बढ़ सकती है। इसलिए, ज्यादा न सोचते हुए खुद को व्यस्त रखने की कोशिश करें। आप चाहें, तो अपनी पसंदीदा किताब पढ़ सकती हैं या पसंदीदा संगीत सुन सकती हैं।
गर्भावस्था के सातवें महीने में क्या न करें?
गलत अवस्था में न सोएं : इस दौरान आप किस अवस्था में सोती हैं, यह काफी मायने रखता है। सीधा सोने से बचें। गर्भवती के लिए बाईं ओर करवट लेकर सोने की स्थिति सबसे सही मानी गई है (8)।
आगे की ओर न झुकें : सातवें महीने में झुकने के लिए पूरी तरह से मना किया जाता है। अब आपका बेबी बंप बढ़ चुका है, ऐसे में आगे की ओर झुकने से उस पर दबाव पड़ सकता है, जो शिशु के लिए हानिकारक है।
सातवें महीने में कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो चिंता का विषय बन सकती हैं। जानिए इनके बारे में।
| --------------------------- | --------------------------- |