healthplanet.net

Posted on

गर्भपात के बाद इन लक्षणों का अनुभव होना सामान्य है | Normal Miscarriage Symptoms in Hindi

मिसकैरेज के बाद महिला में ढेरों शारीरिक और मानसिक लक्षण नजर आते हैं। इनमें से कौन-से लक्षण गर्भपात के बाद सामान्य हैं, यह समझना जरूरी है। चलिए, आगे जानते हैं गर्भपात के बाद सामान्य लक्षण, जिनका अनुभव महिला को हो सकता है।

पेट में पीरियड्स जैसे ऐंठन या उससे भी तेज ऐंठन और दर्द होना।
3 से 6 हफ्ते तक रक्तस्राव या स्पॉटिंग होना। कभी-कभी खून के छोटे थक्के दिखना।
पहले महीने में गर्भपात के लक्षण में हल्की स्पॉटिंग होती है।
गर्भपात के लक्षण में कभी उदासी और कभी दुख और कभी रिलैक्स फील हो सकता है।
6 सप्ताह में गर्भपात के लक्षणों में दिमाग में हर समय कुछ-न-कुछ चलना और स्ट्रेस शामिल है। अगर यह भावनाएं कुछ समय बाद खत्म नहीं होती, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इससे डिप्रेशन में जाने से बचा जा सकता है।
पहले महीने में गर्भपात के लक्षण में पीठ दर्द भी शामिल है। यह दर्द तीव्र भी हो सकता है।
6 सप्ताह में गर्भपात के लक्षण में पेट में तीव्र संकुचन होना शामिल है। पहले महीने में गर्भपात के लक्षण में भी यह शामिल है।
सफेद और गुलाब वजाइनल डिस्चार्ज हो सकता है।
गर्भपात के बाद कमजोरी हो सकती है।
पहले महीने में गर्भपात के लक्षण में स्तनों में दर्द व सूजन शामिल है।
कुछ महिलाओं को बुखार आ सकता है, यह इंफेक्शन का संकेत होता है, इसलिए तुरंत हॉस्पिटल जाएं।

गर्भपात के बाद पूरी तरह से ठीक होने में कितना समय लगेगा? | Recovery time after a Miscarriage in Hindi

गर्भपात से पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगता है, इसका जवाब बहुत सी बातों पर निर्भर करता है। जैसे कि महिला का गर्भपात किस महीने में हुआ, गर्भपात कैसे हुआ (मेडिकल, सर्जिकल या प्राकृतिक), गर्भधारण करने में कितनी दिक्कतें आईं थीं, गर्भपात के कारण, आदि। माना जाता है कि महिला की गर्भवस्था जितनी लंबी होती है, गर्भपात के दर्द से पूरी तरह बाहर निकलने में उतना ही ज्यादा वक्त लगता है।

सामान्य तौर पर बात करें, तो शरीर को गर्भपात से उबरने में दो हफ्ते का समय लग सकता है। अगर गर्भावस्था काफी लंबी थी, तो यह वक्त एक महीने तक खींच सकता है। मानसिक व भावनात्मक रूप से गर्भपात से उबरने में एक से दो महीने का समय लग सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info