healthplanet.net

Posted on

Pregnancy के सातवें महीने में इतना होता है शिशु का विकास
आप अब प्रेग्‍नेंसी के अंतिम दौर में हैं। बच्‍चा आपके पेट में खूब हलचल करेगा, इस दौरान उसके मूवमेंट पर ध्‍यान रखना है।
गर्भावस्‍था के सातवें महीने से प्रेगनेंसी की आखिरी तिमाही की शुरुआत हो जाती है। इस महीने तक शिशु का काफी विकास हो चुका है और आपको बच्‍चे की मूवमेंट महसूस होनी शुरू हो जाती है।आपकी प्रेगनेंसी का सातवां महीना मतलब गर्भावस्‍था की तीसरी तिमाही की शुरुआत हो चुकी है। इस समय आपके बच्‍चे का दिन दूना रात चौगुना विकास हो रहा है। जैसे-जैसे बच्‍चे का विकास होगा वैसे-वैसे वह आपके पेट में ज्‍यादा जगह घेरेगा और आपकी असहजता बढ़ेगी। हालांकि, मां बनने की खुशी आपकी अधिकतर परेशानियों को आपसे दूर ही रखेगी। आइए देखते हैं इस महीने में आपके बच्‍चे ने कितना विकास किया है। बच्‍चे का आकार
इस समय तक आपके बच्‍चे की सिर से पैर तक लंबाई लगभग 15 इंच के आसपास होनी चाहिए। उसका वजन 900 ग्राम से लेकर 1350 ग्राम तक हो सकता है। हर बच्‍चे का विकास अलग-अलग होता है। इसलिए ऊपर बताए गए अनुमान को पैमान मत मानिए यह महज अनुमान है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info