healthplanet.net

Posted on

Nerve Pain In Neck Home Remedies: गर्दन की नसों में दर्द की समस्या को नजरअंदाज करना काफी नुकसानदायक हो सकता है। आमतौर पर नसों में दर्द की समस्या गर्दन की मांसपेशियों में जकड़न और सूजन के कारण होती है, जो कि लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में बैठे रहने या लेटने के कारण देखने को मिलती है। लेकिन गले की नसों के कारण भी गर्दन की नसों में गंभीर दर्द देखने को मिल सकता है, साथ ही यह दर्द काफी समय तक रह सकता है। नसों में दर्द का आम दर्द समझने की गलती काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है, क्योंकि नसों में दर्द की समस्या एक गंभीर स्थिति है जो कि नसों के डैमेज होने के कारण होती है। या फिर यह समस्या नस दबने के कारण देखने को मिल सकती है।

दोनों ही स्थितियों में आपकी नसों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता है और नसों में ब्लॉकेज की समस्या हो जाती है। यह इससे नसें डैमेज हो जाती हैं, जिससे मांसपेशियों में सूजन हो जाती है। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत होती है। लेकिन अक्सर लोग इसे आम दर्द समझ कर दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते हैं। इससे आपको कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है, लेकिन यह लंबे समय में आपको नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप सूजन को कम और ब्लड फ्लो बढ़ा सकते हैं। साथ ही दर्द में भी आराम पा सकते हैं। इस लेख में हम

आपको गर्दन की नस में दर्द के 5 उपाय

गर्दन की नसों में दर्द के उपाय- Nerve Pain In Neck Home Remedies
1. सिकाई करने से मिलेगा आराम

सूजन और दर्द से राहत प्रदान करने के लिए सिकाई सबसे आम घरेलू नुस्खा है। यह आपको दर्द से तुरंत राहत प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही इससे मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। गर्म सिकाई करना ज्यादा प्रभावी साबित हो सकता है।

2. स्ट्रेचिंग हैं बहुत लाभकारी है

स्ट्रेचिंग करने में मांसपेशियों की अकड़न दूर होती है। सिर्फ इतना ही नहीं इससे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है और सूजन में भी आराम मिलता है। हालांकि आपको एक्सपर्ट या फिजियोथैरेपिस्ट की सुझाए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज ही करनी चाहिए।

3. सरसों तेल का करें प्रयोग

गर्म सरसों का तेल दर्द का एक रामबाण उपाय है। यह मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और दर्द के लिए एक प्रभावी उपाय है। 10-12 मिनट हल्के हाथ से सरसों के तेल से गर्दन के आसपास के हिस्से की मालिश करने से आपको दर्द में बहुत आराम मिलेगा।

4. गर्म पानी और हल्दी

हल्दी एक नेचुरल दर्दनिवारकर है, क्योंकि इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह एंटीबयोटिक दवाओं की तुलनी में ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी उपाय है। आप गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। साथ ही गर्म दूध में भी हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।


5. डॉक्टर से परामर्श करें

अगर दर्द बहुत गंभीर है और आपको उपरोक्त घरेलू नुस्खों की मदद से थोड़ा आराम मिल जाता है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श करें। डॉक्टर आपको जरूरत और आपकी स्थिति के अनुसार दर्द से राहत पाने के लिए सही उपचार प्रदान करेंगे।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info