Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Thick Blood: क्या हैं ब्लड गाढ़ा होने के कारण और लक्षण, जानें इसके फायदे-नुकसान
ब्लड गाढ़ा होने के लक्षण
Thick blood Coagulability : शरीर को स्वस्थ रखने में हेल्दी ब्लड लेवल का अहम रोल होता है. ब्लड प्लाजमा, रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स से मिलकर बनता हैं, आपके शरीर में खून की कम थिकनेस को हेल्दी माना जाता हैं. ऐसे में ब्लड गाढ़ा होना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. यह ब्लड क्लोट के खतरे को विकसित करता हैं.
ब्लड गाढ़ा होने पर आर्टरी और नसों में ब्लड के थक्के जमने लगते हैं, जिससे व्यक्ति की जान जाने तक का खतरा हो सकता है. ब्लड क्लोट आपके ब्रेन, हार्ट और लंग्स जैसे आवश्यक बॉडी पार्ट्स में ब्लड सरकुलेशन को रोकते हैं. ब्लड गाढ़ा होने के खतरे से बचने के लिए इसके लक्षणों और कारणों को जानना बेहद जरूरी है तो आइए जानते हैं, ब्लड गाढ़ा होने के लक्षण और कारण क्या हैं.
ब्लड गाढ़ा होने के सामान्य लक्षण : वैरी वैल हेल्थ डॉट कॉम के मुताबिक आमतौर पर ब्लड में गाढ़ेपन के लक्षणों का पता सामान्य तौर पर नहीं चलता है, जब तक कि ब्लड क्लाॅट दिखने ना लगे. ब्लड क्लाॅट के कुछ लक्षण हो सकते हैं-
• चक्कर आना
• धुंधला दिखना
• त्वचा में खुजली होना
• ब्लड प्रेशर का ज्यादा बढ़ना
• एनर्जी न महसूस होना
• सीने में दर्द
• सांस लेने में कठिनाई
• हार्ट अटैक के लक्षण
• सिर दर्द
• चक्कर आना
• पैरों में दर्द या लाली
• बोलने में परेशानी होना
कम उम्र में ही आंखों कमजोर बना देती हैं ये बीमारियां, कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है शिकार, दें ध्यान!
गाढ़ा ब्लड होने या ब्लड क्लोट की समस्या के कई कारण होते हैं यह जेनेटिक्स भी हो सकता है या किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण भी इसका खतरा विकसित हो सकता है. इन कारणों से लोगों में ब्लड मेें गाढ़ेपन का खतरा बढ़ता है जिनमें शामिल है –
• कुछ जीन म्यूटेशन जो लोगों को ब्लड क्लोट के खतरे में डाल सकते हैं, उनमें शामिल हैं-
विशेष रूप से, वी लीडेन और प्रोथ्रोम्बिन G2021A जीन म्यूटेशन.
जन्म से ही एंटीथ्रॉम्बिन 3 की कमी और प्रोटीन सी या प्रोटीन एस की कमी.
• कुछ हार्मोन, दवाइयों या मेडिकल कंडीशन के कारण ब्लड क्लोट का खतरा हो सकता है.
इन्फ्लेमेटरी डिजीज, वैस्कुलर डिजीज, सर्जरी, प्रेगनेंसी, कैंसर, हार्मोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी, इंफेक्शन और धूम्रपान.
| --------------------------- | --------------------------- |