Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रोज़ पिएंगे सफेद पेठे का जूस, तो वज़न कम होने के साथ मिलेंगे ये 5 फायदे
सफेद पेठे के जूस के 6 फायदे
Ash Gourd Juice सफेद पेठा एक ऐसी सब्ज़ी है जो घर-घर में नहीं बनती लेकिन इसके फायदे हज़ारों हैं। अगर आप इसका जूस रोज़ सुबह खाली पेट पीते हैं तो आपको वज़न कम करने से लेकर कई तरह के फायदे पहुंचते हैं। तो आइए जानें इनके बारे में...
Ash Gourd Juice: सफेद पेठा एक पॉपुलर सब्ज़ी नहीं है, खासतौपर बच्चे इसे कुछ खास पसंद नहीं करते, लेकिन आपके जानकर हैरानी होगी कि यह फायदों से भरी हुई है। कई पोषक तत्वों से भरपूर सफेद पेठा आपकी सेहत को बढ़ावा देकर शरीर को हेल्दी रखता है। वहीं, अगर आप रोज़ाना सुबह खाली पेट सफेद पेठे का जूस पीते हैं, तो इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे काफी लाभ मिलते हैं।
सफेद पेठे के जूस के फायदे
1. वज़न घटाने में मदद करता है
सफेद पेठे में कैलोरी की बेहद कम मात्रा होती है और पानी काफी ज़्यादा होता है। ऐसे में इसका सेवन तेज़ी से वज़न घटाने में मददगार साबित होता है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
2. शरीर को ठंडा रखता है
गर्मी के मौसम में सफेद पेठा बेस्ट होता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडा करने का काम करता है। एक क्षारीय भोजन होने के कारण, यह हानिकारक रसायनों के प्रभाव को बेअसर करता है, अपच और अल्सर को रोकता है।
3. शरीर को करता है डिटॉक्स
ज़्यादातर लोग खराब लाइफस्टाइल जीते हैं, ऐसे में सफेद पेठे का जूस आपके लिए किसी जादू से कम नहीं होगा। यह शरीर को डिटॉक्स कर, हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और ब्लैडर के कार्य में सुधार करता है।
4. आंत के सेहत को सुधारता है
सफेद पेठा अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है जिससे पाचन, कब्ज़ और पेट से जुड़ी दूसरी दिक्कतें दूर होती हैं और आपकी आंत साफी और हेल्दी होती है।
5. एनर्जी बढ़ाता है
सफेद पेठा कैल्शियम, ज़िंक, फॉस्फोरस और थियामिन व रिबोफ्लाविन जैसे विटामिन्स से भरपूर होता है, जो एनर्जी को बढ़ाने का काम करता है और थकान को दूर करता है।
6. आराम देने वाले गुण शामिल हैं
लौकी में शांत करने वाले गुण भी होते हैं,जो शरीर को आराम देने और आराम करने में मदद करते हैं। इसका जूस अनिद्रा और चिंता जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
| --------------------------- | --------------------------- |