Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खाना खाने के बाद और पहले कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल, जानें यहां
कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि मधुमेह के रोगी का ब्लड शुगर लेवल चेक करना कब सही है। इसके साथ ही उन्हें कई बार ये भी जानकारी नहीं होती है कि ब्लड शुगर लेवल कितना होना सामान्य है।
खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ रहा है। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी डायबिटीज यानी कि मधुमेह है। डायबिटीज में पैन्क्रियाज इंसुलिन का उत्पादन बंद कर देता है। यही इंसुलिन खून में मौजूद ग्लूकोज से मिलकर शरीर को एनर्जी देता है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल घटता और बढ़ता रहता है। इसी वजह से डॉक्टर्स इन पेशेंट्स को ये सलाह देते हैं कि खाना खाना के बाद और पहले का ब्लड शुगर लेवल हमेशा चेक करते रहें। हालांकि कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि मधुमेह के रोगी का ब्लड शुगर लेवल चेक करना कब सही है। इसके साथ ही उन्हें कई बार ये भी जानकारी नहीं होती है कि ब्लड शुगर लेवल कितना होना सामान्य है। जानिए ब्लड शुगर लेवल से संबंधित सभी जानकारी।
डायबिटीज पेशेंट फॉलो करें ये 5 टिप्स, आसानी से कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल
जानें खाने से पहले कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल
खाने से पहले के शुगर लेवल का मतलब है कि फास्टिंग का ब्लड शुगर लेवल। एक स्वस्थ व्यक्ति ने अगर पिछले 8 घंटे से कुछ नहीं खाया हो तो उसका ब्लड शुगर लेवल 70-99 mg/dl के बीच होता है। वहीं फास्टिंग में 130 mg/dl या उससे अधिक ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज का संकेत है। इसके अधिक अगर इसका लेवल बढ़ता है तो ये सेहत के लिए हानिकारक होता है।
Diabetes
खाना खाने के बाद इतना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल
अगर आप खाना खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल चेक करना चाहते हैं तो 2 घंटे बाद करें। खाने के 2 घंटे बाद स्वस्थ लोगों का ब्लड शुगर लेवल करीब 130 से 140 mg/dl के बीच होना चाहिए। जबकि डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dl होना चाहिए। इससे अधिक होना सेहत के लिए नुकसानदायक है।
एक साथ कई दिक्कतों को दूर करता है छोटा सा आलू बुखारा, आज ही से करें डाइट में शामिल
डायबिटीज पेशेंट इन बातों का रखें ध्यान
डायबिटीज पेशेंट को अपने खानपान और इसकी टाइमिंग का बहुत ध्यान रखना चाहिए
रात में खाना बहुत देर से ना खाएं
सोने से करीब 2 घंटे पहले खाना जरूर खा लें
अपनी डाइट में फाइबर अधिक मात्रा में शामिल करें
एक्सरसाइज करें
किससे चेक करें ब्लड शुगर लेवल
ब्लड शुगर लेवल चेक करने के लिए आप किसी लैब से टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप घर पर ब्लड शुगर लेवल को चेक करना चाहते हैं तो आप कोई भी ब्लड शुगर टेस्ट मशीन खरीद सकते हैं। ये मशीन आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं या फिर किसी मेडिकल शॉप से।
| --------------------------- | --------------------------- |