healthplanet.net

Posted on

खाली पेट अदरक के सेवन के लाभ-

दिल की सेहत नहीं बिगडे़गी
हेल्दी हार्ट के लिए खाली पेट अदरक का सेवन काफी फायदेमंद होता है. अदरक में ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर और बल्ड क्लॉटिंग को कंट्रोल करने में मददगार है. इसके लिए आप अदरक का पानी पीएं या फिर इसे चूस कर सेवन करें.

आर्थराइटिस के दर्द से मिलेगी राहत
खाली पेट अदरक का सेवन करने से आर्थराइटिस के दर्द से निजात मिलती है. दरअसल, अदरक में इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक के गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में होने वाले दर्द और सूजन को दूर करने में काफी हेल्पफुल हैं. इसके कारण आर्थराइटिस के दर्द में अदरक का सेवन कारगर होता है. इसके लिए आप अदरक का पानी पीएं या फिर इसे चूस कर सेवन करें.

पीरियड्स में होने वाले दर्द को करता है दूर
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए खाली पेट अदरक का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद है. अदरक में पाए जाने वाले दर्द निवारक गुण मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन और पेन से निजात दिलाता है. इसके अलावा मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव और सूजन से भी छुटकारा दिलाता है.

स्किन के लिए है बेहद फायदेमंद
खाली पेट अदरक का सेवन करना स्किन के लिए बहुत लाभदायक होता है. क्योंकि इसमें मौजूद गुण चेहरे पर ग्लो लाने में कारगर हैं. इसके अलावा ये चेहरे के दाग-धब्बों को भी दूर करते हैं. रोज सुबह खाली पेट अदरक के एक टुकड़े को गुनगुने पानी के साथ खाने से स्किन ग्लो करने लगती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info