Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खांसी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनका परहेज है जरूरी
खांसी की परेशानी होने पर हमें कुछ चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे आहार के बारे में-
Cold And Cough Diet: सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी होने पर कई चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है, ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके। खासतौर पर सर्दियों के दिनों में अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आपको अधिक स़तर्कता की जरूरत है। दरअसल, सर्दियों में हम कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं तो खांसी का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपको खांसी है तो कोशिश करें कि इन दिनों कुछ चीजों को अवॉइड करें। आज हम इस लेख में आपको खांसी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं खांसी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
खांसी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
1. डेयरी प्रोडक्ट्स से बनाएं दूरी
अगर आप खांसी की समस्या से जूझ रहे हैं तो डेयरी प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर रहें। दरअसल, खांसी होने पर अगर आप दूध, ही, घी और पनीर जैसी चीजों का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर में म्यूकस का उत्पादन बढ़ा देता है, जिसकी वजह से खांसी की समस्या बढ़ने की संभावना होती है। ऐसे में खांसी होने पर डेयरी उत्पादनों से दूरी बनाकर रखें।
2. शराब और धूम्रपान से करें परहेज
खांसी की समस्या होने पर शराब और धूम्रपान से परहेज करेँ। दरअसल, इन चीजों का सेवन करने से छाती में कंजेशन फील होता है, जिसकी वजह से खांसी बढ़ जाती है। इसके अलावा शराब का अधिक सेवन करने से इम्यूनिटी भी कमजोरी होने लगती है, जो कई बीमारियों का कारण बन सकती है।
3. मीठी चीजों से बनाएं दूरी
खांसी-जुकाम की परेशानी होने पर मीठी चीजों से दूरी बनाकर रखें। इस तरह की चीजें बैक्टीरिया और वायरल की समस्याओं को ट्रिगर करती हैं, जो खांसी को बढा सकती हैं। अगर आप खांसी को कम करना चाहते हैं तो इस दौरान मीठा न खाएं।
4. केला न खाएं
खांसी जुकाम की परेशानी होने पर केला का सेवन न करें। केला खाने से शरीर में म्यूकस बढ़ता है, जिसकी वजह से खांसी और जुकाम की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में खांसी की गंभीरता से बचने के लिए केला खाने से परहेज करना चाहिए।
5. मीट खाने से बचें
खांसी बढ़ने पर मांसहारी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप खांसी की परेशानी को कम करना चाहते हैं तो हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जो खांसी से राहत दिलाने में असरदार है।
खांसी की परेशानी होने पर आपको इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
| --------------------------- | --------------------------- |