healthplanet.net

Posted on

मौसमी का जूस ठंडा होता है या गरम? जानें खांसी में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं

Mosambi juice benefits: मौसमी का जूस विटामिन सी और कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाता है और कई बीमारियों से बचाता है। जानते हैं इसे पीने का समय और तरीका।

मौसमी का जूस पीने में काफी टेस्टी होता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ये जहां आपकी इम्यूनिटी बढ़ाता है वहीं ये पेट साफ करने में भी मददगार है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में लोग मौसमी के जूस के सेवन को सही नहीं बताते है। जैसे कि खांसी में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं (Mosambi juice in cough)। इसी बारे में जानने के लिए हमने लखनऊ डाइट क्लीनिक की एक्सपर्ट डाइटिशियन अश्वनी कुमार से बात की, जिन्होंने बताया कि खांसी होने पर मौसमी का जूस फायदेमंद हो भी सकता है और नहीं भी।
खांसी में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं

खांसी दो प्रकार की होती है। एक सूखी खांसी और दूसरी गीली कफ वाली खांसी। सूखी खांसी में विटामिन सी से भरपूर मौसमी का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि ये विटामिन सी से भरपूर है जो कि इम्यून सिस्टम को एक्टिवेट करता है और खांसी को ठीक करने में मदद करता है। वहीं, जब आपको कफ वाली खांसी हुई तो मौसमी के जूस का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि मौसमी का जूस की प्रकृति ठंडी होती है और इसलिए ये कफ और खांसी को बढ़ा सकता है। इसके अलावा डॉक्टर से पूछ कर लें क्योंकि कुछ दवाइयों के साथ ये रिएक्ट भी कर सकता है।
मौसमी का जूस ठंडा होता है या गरम?
ये सवाल अक्सर बहुत से लोग पूछते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट बताती हैं कि मौसमी का जूस ठंडा होता है और इसी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। लेकिन हर किसी को इस जूस के सेवन का सही तरीका और समय पता होना चाहिए। जैसे कि आप मौसमी के जूस को लंच के लगभग 2 घंटे बाद और शाम से पहले पीना चाहिए।

मौसमी का जूस कब ना पिएं-Mosambi juice side effects

इसके अलावा सुबह खाली पेट मौसमी का जूसपीना नुकसानदेह हो सकता है। इससे आपको गैस की समस्या हो सकती है। इसी तरह सोने से पहले और खाने के बाद भी मौसमी का जूस पीने से बचना चाहिए। साथ ही अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो भी इसके सेवन से पहले डॉक्टर से पूछ लें। क्योंकि ये विटामिन सी कई एंटीबायोटिक्स के साथ रिएक्ट कर सकता है।
मौसमी का जूस पीने का सही तरीका

मौसमी का जूस पीने का सही तरीका ये है कि आप इसमें काला नमक मिला कर इसका सेवन करें। साथ ही आप इसे ताजा निकाल कर पिएं जिसमें कि ऊपर से चीनी मिला कर इसका सेवन ना करें।


मौसमी का जूस पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। ये पेट साफ करता है जिससे आप कब्ज की समस्या से बचे रह सकते हैं। इसके अलावा मौसमी के जूस के एंटीऑक्सीडेंट बैड कॉलेस्ट्रोल को कम करता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो कि आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। तो, अगर आप खांसी में मौसमी का जूस पीना चाहते हैं तो पिएं पर एक बार अपने डॉक्टर से भी जरूर पूछ लें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info