Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
खराब कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें और अच्छा कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाएं?
How to Increase hdl Cholesterol and Decrease ldl in Hindi: अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम या अधिक हो जाता है, तो इस तरह से बैलेंस करें।
How to Increase hdl Cholesterol and Decrease ldl in Hindi: रक्त में कोलेस्ट्रॉल का संचार होता है। जैसे-जैसे रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है, वैसे-वैसे आपके स्वास्थ्य को भी खतरा होता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग और स्ट्रोक जैसे हृदय रोगों के उच्च जोखिम का कारण बन सकता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं, इसमें एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (बैड कोलेस्ट्रॉल) और एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) शामिल हैं। ऐसे में जब एलडीएल का स्तर बढ़ता है, तो समस्या होती है। वहीं जब एचडीएल का स्तर कम होता है, तो भी समस्या हो सकती है। ऐसे में जानें एलडीएल का स्तर कम करने और एचडीएल का स्तर बढ़ाने के उपाय क्या है? एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाएं?
बैड कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें- How to Decrease LDl Cholesterol
साबुत अनाज खाएं
अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा हो गया है, तो आप साबुत अनाज खा सकते हैं। साबुत अनाज खाने से रक्तप्रवाह बढ़ता है। एलडीएल के स्तर को कम करने में साबुत अनाज फायदेमंद हो सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में ब्राउन राइस, मूसली और क्विनोआ शामिल कर सकते हैं।
सब्जियां खाएं
बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप अपनी रेगुलर डाइट में सब्जियां शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप बैंगन और भिंडी को शामिल कर सकते हैं। बैंगन और भिंडी में घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं।
सोया प्रोडक्ट्स खाएं
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में सोया प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। आप सोया दूध या सोया की सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
गुड कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ाएं- How to Increase hdl Cholesterol Level in Hindi
रेगुलर एक्सरसाइज करें
गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। आप अपने शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाने के लिए रनिंग, वॉकिंग आदि एक्सरसाइज कर सकते हैं। रेगुलर एक्सरसाइज करके एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाया जा सकता है।
वजन कंट्रोल रखें
अगर आपका वजन अधिक है, तो गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए अपने वजन को कंट्रोल में रखें। खासकर पेट के निचले हिस्से में जमा फैट को कम करना बहुत जरूरी होता है।
फाइबर इनटेक बढ़ाएं
अगर आपके रक्त में गुड कोलेस्ट्रॉल कम हो गया है, तो आप फाइबर इनटेक को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप साबुत अनाज, सेब, अंगूर, खट्टे फल, सब्जियां, बींस और मेथी दाने आदि शामिल कर सकते हैं।
शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का कम होना और बैड कोलेस्ट्रॉल का अधिक होना काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आपको गुड और बैड दोनों को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |