healthplanet.net

Posted on

नारियल का गुड़

दक्षिण भारत में नारियल से बना गुड़ ही ज्‍यादा खाया जाता है। फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन द्वारा प्रकाशित एक जर्नल के अनुसार नारियल से बने रस में कई जरूरी मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिनस होते हैं।

नारियल के गुड़ को अनफर्मेंटेड रस से बनाया जाता है। क्रिस्टलाइन फॉर्म में होने की वजह से यह गुड़ थोड़ा सख्त होता है। नारियल का गुड़ आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो कि हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं।
एंटी बैक्‍टीरियल है नारियल का गुड़

असल में नारियल का गुड़ अपने खास पोषक तत्‍वों के कारण सबसे ज्‍यादा सेहतमंद माना जाता है। यह गुण खांसी-जुखाम जैसी बीमारियों में एक अच्छा घरेलू नुस्‍खा भी है। लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये सख्त सा दिखने वाला गुड़ ब्लड-प्रेशर को कंट्रोल करता है।

दरअसल इसमें सोडियम, आयरन और पोटेशियम जैसे जरूरी तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने में मदद करते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info