Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Fact Check: क्या सारे ड्राई फ्रूट्स एक साथ खाने से ज्यादा फायदा मिलता है? जानें डायटीशियन की राय
क्या ड्राई फ्रूट्स और नट्स को एकसाथ मिक्स कर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन।
Can We Eat All Nuts And Dry Fruits Together: शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सेहतमंद बने रहने और शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए खानपान संतुलित और पौष्टिक होना जरूरी है। ड्राई फ्रूट्स खाने को लेकर आपने कई तरह की सलाह सुनी होगी। लेकिन ज्यादातर लोग इसको लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका क्या है? कई लोगों का यह कहना है कि ड्राई फ्रूट्स और नट्स एकसाथ खाने से आपको दोगुने फायदे मिलते हैं। हत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई ड्राई फ्रूट्स और नट्स एकसाथ खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं? इन्हें खाने का सही तरीका क्या है?
क्या ड्राई फ्रूट्स और नट्स एकसाथ खा सकते हैं?- Can We Eat All Nuts And Dry Fruits Together
ड्राई फ्रूट्स और नट्स एकसाथ खाना ज्यादा स्वादिष्ट हो सकता है लेकिन इसे सही ढंग से खाने से ही आपको फायदे मिलते हैं। अगर आप गलत तरीके से ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स और नट्स पचने में अलग-अलग समय लेते हैं। ऐसे में इन्हें एकसाथ मिक्स करके खाने से आपको कई नुकसान पहुंच सकते हैं। ओजस क्लिनिक के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि ड्राई फ्रूट्स और नट्स को एकसाथ मिक्स करके खाया जा सकता है लेकिन इसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको किसी विशेष ड्राई फ्रूट से एलर्जी है, तो इसका सेवन एकसाथ करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अंजीर, बादाम, खुबानी, किशमिश और क्रेनबेरी, पिस्ता और नट्स आदि का सुबह के समय सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन वर्कआउट करने से पहले करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नींद बेहतर करने के लिए और पेट को साफ रखने के लिए भी सूखे मेवे और नट्स आदि को एकसाथ मिक्स करके खाना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है और पाचन पर भी असर पड़ सकता है।
एक दिन में कितना ड्राई फ्रूट खाना चाहिए?- How Much Dry Fruit to Eat Daily?
नट्स और सूखे मेवों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकते हैं। इसलिए हमेशा स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 20 से 25 ग्राम ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करना चाहिए। अगर आप एक ही तरह के नट्स या मेवों का सेवन कर रहे हैं तो 6 से 7 पीस से ज्यादा एक दिन में नहीं खाना चाहिए। एक बार में ज्यादा ड्राई फ्रूट्स या नट्स खाने की जगह पर नियमित रूप से संतुलित मात्रा में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |