Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
साबूदाना फाइबर, फास्फोरस, पोटैशियम और फास्फोरस का काफी अच्छा स्त्रोत होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. इसके साथ ही इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कंट्रोल कर सकते हैं. साबूदाना खाने से न सिर्फ शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है, बल्कि यह मस्तिष्क को भी बेहतर करता है.
रोजाना साबूदाना खाने से शरीर बनेगा सुडौल, जानें अन्य फायदे
साबूदाना खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं. यह वजन बढ़ाने सेस लेकर मस्तिष्क विकास के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसके अलावा इसके कई लाभ हैं. आइए विस्तार से जानते हैं?
सफेद मोतियों की तरह दिखने वाला साबूदाना देखने में जितना अच्छा होता है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह उतना ही फायदेमंद है. इससे आप अपने घर में तरह-तरह के डिशेज तैयार कर सकते हैं. खासतौर पर इसकी खिचड़ी और खीर तैयार की जाती है. कई लोग व्रत में इसका सेवन करना काफी पसंद करते हैं.
क्या आप जानते हैं कि रोजाना इसके सेवन से आप कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकते हैं. जी हां, रोजाना साबूदाना खाने से हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. आइए जानते हैं साबूदाना खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं?
शरीर को बनाएं सुडौल
साबूदाना खाने से शरीर के वजन को बढ़ावा मिलता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो वजन को बढ़ाने में सहायक है. अगर आपका शरीर काफी ज्यादा दुबला-पता है तो अपने आहार में साबूदाना जरूर शामिल करें. इससे आपका शरीर सुडौल होगा.
हड्डियों को करे मजबूत
रोजाना साबूदाना खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है. इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम की काफी अच्छी मात्रा होती है जो हड्ड्यों को विकास और मजबूती को बढ़ावा देता है. इसके अलावा साबूदाना आयरन का भी काफी अच्छा स्त्रोत है. इससे हड्डियों के विकास जैसे - ऑस्टियोपोरोसिस को भी कम किया जा सकता है.
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को अगर आप दूर करना चाहते हैं तो साबूदाना खाएं. साबूदाना फाइबर, फास्फोरस, पोटैशियम और फास्फोरस का काफी अच्छा स्त्रोत होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. इसके साथ ही इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कंट्रोल कर सकते हैं.
मस्तिष्क को मिलती है मजबूती
साबूदाना खाने से न सिर्फ शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है, बल्कि यह मस्तिष्क को भी बेहतर करता है. इसमें मौजूद फोलेट दिमाग को दुरुस्त कर सकता है. साथ ही यह मस्तिष्क के विकार को भी दूर करने में प्रभावी है.
| --------------------------- | --------------------------- |