Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या सर्दियों में सच में बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानें किन लोगों के लिए खतरा ज्यादा
सर्दियों में ब्लड वेसल्स में परिवर्तन होने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है.
Why Blood Pressure Higher In Winter: अब तक आपने कई बार सुना होगा कि सर्दियों में ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) और हार्ट (Heart) के मरीजों को अपना खास ख्याल रखना चाहिए. ऐसे मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि इस मौसम में तापमान कम हो जाता है और इससे ब्लड प्रेशर सीधे तौर पर प्रभावित होता है. जो लोग हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए ज्यादा सर्दी जानलेवा भी हो सकती है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है. क्या वाकई मौसम का ब्लड प्रेशर पर कोई असर पड़ता है? चलिए इस बारे में हकीकत जान लेते हैं.
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर?
मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक सर्दियों में ब्लड प्रेशर ज्यादा और गर्मियों में कम हो जाता है. सर्दियों में तापमान कम होता है, जिससे ब्लड वेसल्स अस्थाई तौर पर सिकुड़ (Narrow) जाती हैं. ब्लड वेसल्स में सिकुड़न की वजह से ब्लड को सही तरह सप्लाई होने के लिए ज्यादा दबाव की आवश्यकता होती है. ऐसी कंडीशन में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. मौसम में अचानक बदलाव आने से ब्लड प्रेशर सीधे तौर पर प्रभावित होता है. सर्दी, गर्मी और बरसात में ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है. अगर ब्लड प्रेशर हद से ज्यादा बढ़ जाए तो इससे हार्ट अटैक आ सकता है इसलिए इसे कंट्रोल रखना चाहिए.
इस उम्र के लोगों को ज्यादा खतरा
मौसम में बदलाव होने की वजह से ब्लड प्रेशर में ज्यादा बदलाव आमतौर पर 65 साल या इससे अधिक उम्र वाले लोगों को होता है. जो लोग पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भी सर्दियों में सावधान रहना चाहिए और समय-समय पर ब्लड प्रेशर की निगरानी करनी चाहिए. मौसम के अलावा भी ब्लड प्रेशर कई वजहों से बढ़ सकता है. वजन बढ़ने, ज्यादा नमकीन फूड्स खाने और फिजिकल एक्टिविटी न करने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसलिए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत होती है.
ब्रेन के लिए फायदेमंद हैं ये फूड्स
सर्दियों में कैसे ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल?
– प्रतिदिन कुछ मिनट एक्सरसाइज करें
– अपने खाने-पीने में सावधानी बरतें
– अपने वजन को कंट्रोल रखें
– शरीर को हमेशा गर्म रखें
– अल्कोहल का सेवन कम से कम करें
– कैफीन वाली चीजों का सेवन कम करें
– अपने ब्लड प्रेशर की हर दिन मॉनिटरिंग करें
– डॉक्टर की दी गई दवाइयां समय पर लें
– परेशानी होने पर चिकित्सक से संपर्क करें
| --------------------------- | --------------------------- |