Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
किस विटामिन की कमी से मुहांसे होते हैं-
शरीर में प्रोटीन, विटामिन और जरूरी मिनरल्स की कमी का सीधा असर आपके चेहरे पर देखने को मिलता है। इसकी वजह से आपकी स्किन मुरझाई हुई दिख सकती है। चेहरे पर मुहांसे या पिंपल्स की समस्या शरीर में कुछ विटामिन की कमी के कारण हो सकती है। अगर आपके शरीर में इन विटामिन की कमी है, तो मुहांसों का खतरा ज्यादा रहता है-
विटामिन ई की कमी- Vitamin E Deficiency
शरीर में विटामिन ई की कमी के कारण आपको मुहांसे की समस्या हो सकती है। दरअसल विटामिन ई स्किन की नमी को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा आपके स्किन को बेदाग़ और ग्लोइंग बनाने का काम करती है। विटामिन ई कोलेजन को बढ़ाने का काम करता है। विटामिन ई की कमी के लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विटामिन बी3 की कमी- Vitamin B3 Deficiency
विटामिन बी 3 की कमी होने पर भी आपकी स्किन को कई समस्याएं होती हैं। इसकी वजह से आपकी स्किन पर दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है। दरअसल विटामिन बी 3 आपके स्किन को बेदाग और कील-मुहांसों से बचाने का काम करता है। स्किन पर जमा होने वाले एक्सेस ऑयल को कम करने के लिए भी विटामिन बी 3 जरूरी माना जाता है।
विटामिन डी की कमी- Vitamin D Deficiency
शरीर में विटामिन डी की कमी से भी एक्ने या मुहांसे की समस्या हो सकती है। स्किन पर होने वाली सूजन को दूर करने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसकी कमी से कील-मुहांसे और कई दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन ए की कमी- Vitamin A Deficiency
विटामिन ए स्किन को बेहतर बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। शरीर में विटामिन ए की कमी के कारण एक्ने की समस्या हो सकती है। शरीर और स्किन में मुक्त कणों को दूर करने एक एलिए विटामिन ए बहुत जरूरी होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |