Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दाग-धब्बों और स्ट्रेच मार्क्स को दूर करता है लहसुन, ऐसे करें इस्तेमाल
स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करें
Skin Care Tips Using Garlic: हमारी रसोई में रहने वाला लहसुन सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी लाभदायक है. आप लहसुन की मदद से एक खूबसूरत चेहरा पा सकते हैं. लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्व होते है. इसके अलावा इसमें विटामिन बी6, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. लहसुन में प्रोटीन, थायमिन और पैंटोथैनिक एसिड भी होता है, जो इसके न्यूट्रिशन वैल्यू को और अधिक बढ़ा देता है. अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो आप घर बैठे इसका समाधान निकाल सकते हैं. स्किन प्रॉब्लम्स (skin problems) को दूर करने के लिए लहसुन का इस तरह करें इस्तेमाल.
झुर्रियां मिटाने में फायदेमंद
अगर आप झुर्रियों से परेशान हैं, तो आप सुबह के समय में शहद और नींबू के साथ लहसुन का सेवन करें. ये झुर्रियों को कम कर सकता हैं. एक लहसुन की कली को छिल कर काट लें और सुबह उठते ही इसे नींबू और शहद के पानी के साथ लें. आपको कुछ दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा.
मुंहासे के निशान से हैं परेशान
अगर आपके चहरे पर मुंहासे के निशान हैं तो आप लहसुन को काटकर, उसे पीस कर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को निचोड़ कर रस निकाल लें और मुंहासे वाली जगह पर लगाएं. इस पेस्ट को लगाकर करीब 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में पानी से धो लें. कुछ दिनों तक इस उपाय को अपनाने से मुंहासे और उसके निशान कम हो जाएंगे.
फेस क्लीन करें
लहसुन की एक कली को आधा टमाटर के साथ मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और बाद में साफ पानी से धो लें. ये आपकी त्वचा के छिद्रों को बंद कर साफ करने में मदद करता है.
स्ट्रेच मार्क्स को कैसे दूर करें?
जैतून के तेल में लहसुन का रस मिलाएं. अब गर्म लहसुन के तेल से अपने स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें. . कुछ दिनों तक इस उपाय का इस्तेमाल करें. आप महसूस करेंगे कि स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल गया.(
| --------------------------- | --------------------------- |