healthplanet.net

Posted on

पैरों में दर्द के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

बढ़ती उम्र में पैरों में दर्द होने की समस्या को आम माना जाता है। लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों को भी पैरों का दर्द परेशान कर रहा है। लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना, गलत पोजिशन में बैठना और मांसपेशियों में खिंचाव आने की वजह से पैरों में दर्द हो सकता है। पैरों में दर्द महसूस करने पर अधिकतर लोग पेन किलर लेना पसंद करते हैं। लेकिन लंबे समय तक पेन किलर लेने से इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि पैरों में दर्द का इलाज नैचुरल तरीके से हो।

पैरों का दर्द कम करने के लिए एक्सरसाइज करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रेगुलर एक्सरसाइज करने से पैरों की मसल्स को ताकत मिलती है। मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और पैरों के दर्द से राहत मिल सकती है। ऐसे में अधिकतर लोग जानना चाहते हैं कि पैरों में दर्द के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? या पैरों में दर्द हो तो कौन-सी एक्सरसाइज करें? पैरों में दर्द को ठीक करने के लिए बेस्ट एक्सरसाइज कौन सी है
सीटेड फॉरवर्ड बेंड एक्सरसाइज

पैरों में दर्द हो तो कौन-सी एक्सरसाइज करें? अगर आपको पैरों में दर्द रहता है, तो आप सीटेड फॉरवर्ड बेंड एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से पैरों की मसल्स को ताकत मिलती है। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और दर्द में आराम मिलता है। सीटेड फॉरवर्ड बेंड एक्सरसाइज करने से मसल्स रिलैक्स भी होती हैं। सीटेड फॉरवर्ड बेंड एक्सरसाइज करने का तरीका (How to Do Seated Forward Bend Exercise)-

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले फर्श पर बैठ जाएं।
अपने दोनों पैरों को आगे की तरफ सीधा कर लें।
अब अपने दोनों हाथों को आगे की तरफ लाएं।
हाथों की उंगुलियों से पैरों की उंगुलियों को छूने की कोशिश करें।
इस स्थिति में आपकी पीठ और कमर बिल्कुल सीधी होनी चाहिए।
अब गहरी सांस लें और फिर 10-30 सेकेंड के लिए रुकें।
आप इस एक्सरसाइज को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।
एक्सरसाइज करते हुए पैरों की मसल्स में स्ट्रेच महसूस करें।

माउंटेन पोज

पैरों के दर्द को कम करने के लिए माउंटेन पोज एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है। इस एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस से पैरों की मसल्स स्ट्रेच होती हैं। साथ ही कमर, पीठ और पैरों के निचले हिस्से की मांसपेशियों मजबूत भी बनती हैं। इसलिए माउंटेन पोज को पैर के दर्द से राहत देने वाला एक बेहतरीन व्यायाम माना जाता है। माउंटेन पोज करने का तरीका (How To Do Mountain Pose)-

माउंटेन पोज करने के लिए पेट के बल लेट जाएं।
अब अपनी हथेलियों और तलवों को जमीन पर रखें।
फिर अपने पूरे शरीर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।
सिर को नीचे की तरफ झुकाएं।
इस स्थिति में आपकी हथेलियां और तलवे जमीन पर रहेंगे। बाकि का पूरा हिस्सा ऊपर रहेगा।
माउंटेन पोज में शरीर का आकार त्रिभुज जैसा नजर आएगा।

सिंगल लेग ब्रिज एक्सरसाइज

सिंगल लेग ब्रिज एक्सरसाइज भी पैरों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। अगर आपको पैरों का दर्द अकसर ही परेशान करता है, तो अपनी रूटीन लाइफ में सिंगल लेग ब्रिज एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। सिंगल लेग ब्रिज एक्सरसाइज करने से पैरों की मसल्स टोन होती हैं। मांसपेशियों को ताकत मिलती हैं और धीरे-धीरे दर्द कम होने लगता है।

सिंगल लेग ब्रिज एक्सरसाइज करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
अपने एक घुटने को मोड़ लें। फिर तलवों को जमीन पर रखें।
इसके बाद सांस छोड़ते हुए दूसरे पैर और बॉडी को उठाएं।
इस स्थिति में कंधों और सिर को जमीन पर ही रखें।
इससे आप ब्रिज पोज में आ जाएंगे।
सिंगल लेग पोज में कुछ देर रुकें, फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।
फिर दूसरे पैर को उठाएं और ऐसा ही करें।
आप इस प्रक्रिया को 10 बार दोहरा सकते हैं।

सिंगल लेग स्क्वाट्स एक्सरसाइज

पैरों में दर्द होने पर आप सिंगल लेट स्क्वाट्स एक्सरसाइज की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से पैरों की मसल्स को ताकत मिलती है। पैरों की मसल्स स्ट्रेच होती है और पैरों में होने वाले दर्द से राहत भी मिलती है। सिंगल लेग स्क्वाट्स करने का तरीका (Single Leg Squat Exercise Steps)-

सिंगल लेट स्क्वैट करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं।
इसके बाद दाएं पैर को घुटने से मोड़ लें। यानी सिंगल लेग स्क्वाट्स में आ जाएं।
बाएं पैर को सामने की तरफ ऊपर उठाएं।
इस अवस्था में 10-20 सेकेंड तक रुकें।
फिर बाएं पैर को घुटने से मोड़ें और दाए पैर को ऊपर उठा लें।
आप इस एक्सरसाइज को 5-8 मिनट तक कर सकते हैं।

पैरों में दर्द के लिए आप ऊपर बताए गए एक्सरसाइज की रेगुलर प्रैक्टिस कर सकते हैं। इससे आपको न सिर्फ पैरों के दर्द से राहत मिलेगी, बिल्कुल पैरों की मसल्स मजबूत भी बनेगी। मसल्स को ताकत मिलेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info