Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इस तरह करें लहसुन का इस्तेमाल, 10 गुना तेजी से बढ़ेंगे नाखून
लहसुन में भरपूर मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है.
Garlic For Healthy Nails: आपने अक्सर महिलाओं को अपने नाखून को ख़ूबसूरत बनाने के लिए नेल पेंट और नेल आर्ट जैसे ऑप्शन चुनते देखा होगा. हर कोई अपने नाखून पर समय और पैसे खर्च कर सकें, ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए है कुछ ऐसे घरेलू टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप भी अपने नाखून को लंबे और सुंदर बना सकेंगी.
नाखूनों को स्वस्थ व खूबसूरत बनाए रखने के लिए रसोई में इस्तेमाल किए जाने वाला लहसुन नाखून की सुंदरता बनाए रखने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं. आज हम आपको लहसुन से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने से आपके नाखून स्वस्थ और मजबूत होंगे. साथ ही साथ नाखून की ग्रोथ भी तेजी से बढ़ेगी.
नारियल या जैतून का तेल और लहसुन
अपने नाखूनों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दो बड़े चम्मच नारियल या जैतून का तेल और लहसुन की 5 से 6 कलियां लें. लहसुन की कलियों के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर एक कटोरी में रख लें. इन कटे हुए लहसुन के टुकड़ों के साथ नारियल का तेल मिक्स करें और रात भर के लिए ढक कर छोड़ दें. अगले दिन इस मिश्रण को किसी बोतल में स्टोर कर लें. आपका नेल ग्रोथ सिरम तैयार है. घर पर बने इस ऑयल का इस्तेमाल आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने नाखून पर करें.
बिस्तर पर जाने से पहले रात में इस ऑयल की कुछ बूंदे लें और अपने नाखूनों पर हल्के हाथों से कुछ देर तक रगड़ते रहें. जब ऑयल नाखून में अच्छी तरह अब्सॉर्ब हो जाए, तब इसे छोड़ दें. नेल मसाज की यह प्रक्रिया हर दिन अपनाएं. इसे तब तक फॉलो करें, जब तक नाखूनों को मनचाही ग्रोथ न मिल जाए. नारियल के तेल और लहसुन में फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. यह सभी आपके नाखूनों को सुरक्षित और हेल्दी रखने में मददगार साबित होंगे.
अगर आप तेल वाले उपाय को नहीं आजमाना चाहती है, तो दिन में जब भी समय मिले लहसुन कली को छीलकर लंबा चीरा लगा लें और इसे नाखून पर रगड़ें. दरअसल लहसुन में सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो नाखून की ग्रोथ में मदद करता है और नाखून को मजबूत बनाता है, ताकि वे आसानी से न टूटें.
| --------------------------- | --------------------------- |