Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
रात में गुड़ खाकर सोने के 7 फायदे
गुड़ (Jaggery) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप गुड़ का सेवन रात को सोने से पहले करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। जी हां रात में गुड़ का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि गुड़ में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, ऊर्जा, शुगर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। तो आइए जानते हैं रात में गुड़ खाकर सोने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
रात में गुड़ खाकर सोने के 7 फायदे-Raat Me Gud Khakar Sone Ke Fayde In Hindi
इम्यूनिटी होती है मजबूत
अगर आप रात में सोने से पहले गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि गुड़ में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मददगार साबित होता है।
अनिद्रा की समस्या होती है दूर
अगर आपको अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की शिकायत है, तो आपको रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि रात में गुड़ का सेवन करने से नींद अच्छी आती है। इसके लिए आपको दूध के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए।
स्किन के लिए फायदेमंद
रात को सोने से पहले गुड़ का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण मौजूद होता है, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मददगार साबित होता है।
खून की कमी होती है दूर
एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी की शिकायत होने पर रात में सोने से पहले गुड़ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुड़ में आयरन पाया जाता है, इसलिए अगर आप रात में गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और एनीमिया की शिकायत दूर होती है।
पाचन से जुड़ी समस्या होती है दूर
पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर रात में सोने से पहले गुड़ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रात को सोने से पहले गुड़ खाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है। साथ ही कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
गुड़ के सेवन से रक्तचाप (Blood Pressure) को नियंत्रित किया जा सकता है। क्योंकि गुड़ में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार साबित होता है।
लिवर के लिए फायदेमंद
रात में गुड़ का सेवन लिवर (Liver) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रात में डिनर करने के बाद रोजाना गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर हेल्दी रहता है, जिससे लिवर संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |