healthplanet.net

Posted on

रात को सोने से पहले कच्चा लहसुन खाने के 7 फायदे -

1 - कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कैसे दूर

जो व्यक्ति रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन करता है उसे अपने कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। बता दें कि लहसुन शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल के स्तर को कम करता है। साथ ही इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी हाइपरलिपिडेमिया गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी हैं। हालांकि उच्च कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोग अपनी डाइट में रात को सोने से पहले लहसुन को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

2 - वजन होता है कम

अगर रात को सोने से पहले लहसुन का सेवन किया जाए तो यह वजन को कम कर सकता है। जी हां, इसके अंदर पाए जाने वाले anti-obesity गुण शरीर से अत्यधिक चर्बी निकालने में उपयोगी हैं। वहीं इसके सेवन से शरीर में फैट जमा होने की समस्या भी दूर हो जाती है।

3 - सर्दी जुकाम और बुखार को दूर करे लहसुन

यदि आप सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से परेशान हैं तो रात में सोने से पहले लहसुन का सेवन करें। ऐसा करने से प्रतिरोधक क्षमता के कार्य में सुधार होता है। साथ ही बुखार, सर्दी, जुकाम आदि समस्या से राहत भी मिलती है। इसके अलावा लहसुन का अर्क भी रात को सोने से पहले लिया जा सकता है यह भी बुखार को दूर करने में उपयोगी है।

4 - हड्डियों के लिए लहसुन

बता दें कि यदि आप रात को सोने से पहले कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं तो यह शरीर में कैल्शियम अवशोषण में मददगार है। इसके अलावा गठिया की समस्या जो की हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी है, मैं भी राहत पहुंचाता है। लहसुन के अंदर सल्फर, एंटी अर्थराइटिस गुण, एंटी इन्फ्लेमेटरी आदि पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं गठिया की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

5 - इम्यून सिस्टम के लिए लहसुन

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लहसुन आपके बेहद काम आ सकता है।
रात को सोने से पहले एक या दो कली का सेवन करें। ऐसा करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार आता है।
इसके अंदर कई ऐसे योगिक पाए जाते हैं जो न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि प्रतिरक्षा कोशिकाओं की संख्या भी बढाते हैं।

6 - दातों के लिए लहसुन

रात को सोने से पहले एक या दो कली लहसुन खाने से इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबॉयल गुड कैविटी को दूर करने में उपयोगी हैं। साथ ही लहसुन मसूड़ों की बीमारी से लड़ने में भी मददगार है। अगर आप लहसुन के अर्क से बना टूथपेस्ट रात को सोने से पहले इस्तेमाल करते हैं तो यह दांतो को क्षति होने से भी बचा सकता है।

7 - याददाश्त को बढ़ाए लहसुन

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को भूलने की बीमारी या याददाश्त कमजोर होने की समस्या होती है ।वह ना अच्छे से सोच पाते हैं ना उनमें समझने की क्षमता होती है। ऐसे में अगर रात को सोने से पहले लहसुन की कली का सेवन किया जाए तो यह याददाश्त को बढ़ाती है। साथ ही अल्जाइमर की समस्या से भी छुटकारा दिलाती है। इसके सेवन से डिमेंशिया का खतरा भी कम होता है। लहसुन के अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट दिमागी क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info