healthplanet.net

Posted on

महिलाएं इस बात को बखूबी समझ सकती हैं कि बच्चे को जन्म देने के लिए कितना कुछ सहना पड़ता है? उसे किस तरह की तकलीफों से गुजरना पड़ता है, खासकर सी-सेक्शन के बाद महिला की शारीरिक स्थिति और बिगड़ जाती है।उसे पूरी तरह से रिकवर करने में कम से कम 6 माह का समय लगता है। सिजेरियन करवाने के बाद कई दिनों तक महिलाओं को न नहाने की सलाह दी जाती है। सी-सेक्‍शन के बाद डाॅक्टर भी लंबे समय तक नहाने के लिए मना करते हैं। इसलिए महिलाओं को यह जान लेना चाहिए कि सिजेरियन के बाद वह कब पहली बार नहा सकती हैं और इस मामले में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
​कब नहाना चाहिए?

महिलाएं सी-सेक्शन के लगभग तीन सप्ताह के बाद नहा सकती हैं। हालांकि, आप कब नहा सकती हैं, ये डॉक्‍टर टांके की स्थिति देखने के बाद ही बताती हैं। ऑपरेशन के बाद पांच से एक सप्‍ताह तक आपको अस्‍पताल में रूकना होता है, जिस दौरान नर्स रोज आपके शरीर की सफाई करती हैं। इसके एक हफ्ते के बाद आपको डॉक्‍टर के पास चेकअप के लिए जाना होता है।

टांके पूरे खुलने के बाद ही आप डॉक्‍टर की सलाह से नहा सकती हैं। इसमें सर्जरी के बाद 10 से 15 दिन का समय लग सकता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info