Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
गर्मियों में किस वक्त गुलाब जल लगाने से मिलेगा ज्यादा फायदा? जानें
रात को सोने से पहले गुलाब जल लगाएं-
कुछ स्किन प्रोडक्ट्स को त्वचा का बेस्ट एवर सॉल्यूशन माना जाता है. जिसका इस्तेमाल हम कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं और गुलाब जल भी इन्हीं में से एक है. गुलाब जल का इस्तेमाल लगभग सभी महिलाओं के स्किन केयर का अहम हिस्सा होता है. खासकर गर्मियों में त्वचा पर गुलाब जल लगाना बेहद फायदेमंद होता है. हालांकि गुलाब जल का भरपूर यूज करने के बावजूद कुछ महिलाएं गुलाब जल के सही इस्तेमाल और इसके सभी फायदों से पूरी तरह अंजान रहती हैं.
दरअसल गर्मी में त्वचा का निखार बरकरार रखने के लिए गुलाब जल सबसे बेस्ट ऑप्शन है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन पर गुलाब जल इस्तेमाल करने का सही समय क्या है? अगर नहीं, तो बता दें कि सही समय पर गुलाब जल का इस्तेमाल करके इसे त्वचा पर और भी ज्यादा असरदार बनाया जा सकता है. तो आइए हम आपको बताते हैं गुलाब जल लगाने के सही समय और तरीके के बारे में.
गुलाब जल लगाने का सही समय
स्किन पर गुलाब जल के बेहतर नतीजों के लिए आप रोज रात को सोने से पहले कॉटन बॉल की मदद से स्किन पर गुलाब जल लगा सकते हैं. साथ ही आप सुबह गुलाब जल का इस्तेमाल फेस क्लींजर के तौर पर कर सकते हैं और बाहर से आने के बाद गुलाब जल को आप फेस टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपको अपनी स्किन पर एक नहीं बल्कि कई फायदे नजर आएंगे. आइए जानते हैं गुलाब जल के फायदों के बारे में.
कूल रहेगी त्वचा
गुलाब जल प्राकृतिक रूप से काफी ठंडा होता है. जो स्किन सेल्स में जाकर त्वचा को अंदर से ठंडा रखने का काम करता है. साथ ही गुलाब जल लगाने से त्वचा का पीएच लेवल मेंटेन रहता है और आप पिंपल्स, एक्ने, सूजन जैसी कई स्किन प्राब्लम्स से भी निजात पा सकते हैं.
स्किन पिग्मेंटेशन में कारगर
गर्मियों में गुलाब जल स्किन के लिए एंटी-पिग्मेंटेशन गुणों वाला भी साबित हो सकता है. गुलाब जल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से त्वचा की पिग्मेंटेशन कम करने में मदद मिलती है. साथ ही ये स्किन के रेड और ब्लैक पैचेस दूर करके त्वचा की रंगत में भी सुधार लाने का काम करता है.
सनटैन से पाएं छुटकारा
रात को सोने से पहले गुलाब जल का इस्तेमाल करके सनटैन को भी आसानी से कम किया जा सकता है. गुलाब जल स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ त्वचा को हाइड्रेट रखता है. जिससे त्वचा की टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगती है.
सनप्रोटेक्टर है गुलाब जल
गुलाब जल एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. ऐसे में नियमित रूप से गुलाब जल का इस्तेमाल करने से स्किन के फ्री रेडिकल्स कम होने लगते हैं और त्वचा को सूरज की यूवी रेज से सुरक्षित रख जा सकता है.
नेचुरल स्किन टोनर
गुलाब जल त्वचा के लिए परफेक्ट टोनर भी माना जाता है. धूप से आने के बाद आप चेहरे को साफ करने के लिए टोनर के रूप में भी गुलाब जल लगाकर डर्ट और सन पार्टिकल्स को आसनी से साफ कर सकते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |