Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जैतून के फायदे (Jaitun Benefits and Uses)
आमतौर पर जैतून के तेल (jaitun tel ke fayde) का प्रयोग ही सबसे अधिक प्रचलित है। जैतून का तेल खाया भी जाता है और बालों तथा शरीर में लगाया भी जाता है,कहने का मतलब यह है कि जैतून के तेल के फायदे अनगिनत हैं। जैतून का तेल (Jaitun Ka Tel) लगाए जाने पर बालों के लिए, शरीर की हड्डियों के लिए, नाखूनों के लिए काफी लाभदायक है। इससे बाल झड़ना कम होता है, नाखून चमकदार हो जाते हैं और हड्डियां मजबूत होती हैं, यानि जैतून का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसलिए नवजात शिशुओं को जैतून तेल से मालिश करने के लिए इस तेल का काफी प्रयोग किया जाता है। फिगारो तेल (Figaro Oil in Hindi) के नाम से शिशुओं के लिए जैतून (jaitun oil) का तेल काफी बिकता है। आयुर्वेद में इसकी और भी ढेर सारे प्रयोगों का वर्णन है।
गंजेपन की समस्या में जैतून का प्रयोग फायदेमंद (Use of Olive in Cure Baldness in Hindi)
आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या है। बाल अधिक तेजी से झड़ते हैं तो गंजापन की समस्या आ जाती है। ऐसे में जैतून का प्रयोग गंजोपन की परेशानी को ठीक करता है। जैतून के कच्चे फलों को जलाकर उसकी राख में शहद मिला लें। इसे सिर में लगाने से सिर के गंजेपन तथा सिर में होने वाली फुन्सियों की समस्या में लाभ होता है।
न के दर्द में जैतून के उपयोग से लाभ (Olive Benefits in Treating Ear Problems in Hindi)
कानों का दर्द बच्चों को होने वाली एक आम बीमारी है। 5 मिली जैतून के पत्तों के रस को गुनगुना करके उसमें शहद मिला लें। इसमें 1-2 बूंद कान में डालने से कान का दर्द दूर (zaitun oil benefits) होता है।
मुँह के रोग में जैतून से फायदा (Benefits of Olive in Mouth Ulcers Treatment in Hindi)
जैतून के कच्चे फलों को पानी में पकाकर उसका काढ़ा बना लें। इस काढ़े से गरारा करने पर दांतों तथा मसूड़ों के रोग ठीक होते हैं। इससे मुंह के छाले भी मिटते हैं।
जैतून से सर्दी-खाँसी का इलाज (Olive Cures Cough & Cold in Hindi)
जैतून के तेल (jaitun oil) को छाती पर मलने से सर्दी, खांसी तथा कफ के कारण होने वाली अन्य समस्याएं ठीक होती हैं।
पेचिश में लाभकारी है जैतून का प्रयोग (Olive Benefits to Stop Dysentery in Hindi)
जैतून के पत्तों को पीसकर जौ के आटे में मिला लें। इसमें कुछ पानी डालकर नाभि पर लेप करने से बारंबार होने वाले दस्त बंद हो जाते हैं।
जैतून के इस्तेमाल से मूत्र रोग (पेशाब से जुड़ी समस्याएं) में लाभ (Olive Helps in Urine Problems in Hindi)
पेशाब यदि खुल कर न आता हो या फिर पेशाब करने में जलन या फिर दर्द होता हो तो जैतून के पत्तों का काढ़ा काफी लाभकारी होता है। 5-10 मि.ली. काढ़ा प्रतिदिन पीने से पेशाब की सभी प्रकार की कठिनाइयों में लाभ (zaitun oil benefits) होता है। इससे मधुमेह भी ठीक होता है।
जोड़ों के दर्द में फायदेमंद है जैतून तेल का उपयोग (Olive Relieves from Joint Pain in Hindi)
जैतून का तेल (jaitun oil) वात से होने वाली बीमारियों में भी काफी प्रभावकारी है। वात की बीमारियां साधारणतः जोड़ों के दर्द की होती हैं। जैतून की जड़ को पीसकर जोड़ों पर लगाने से आमवात यानी कि गठिया की बीमारी में लाभ होता है। जैतून के बीज के तेल (jaitoon tel) को लगाने से गठिया तथा जोड़ों का दर्द ठीक होता है।
घावों को सुखाने के लिए करें जैतून का प्रयोग (Olive Cures Wounds in Hindi)
जैतून घावों पर काफी प्रभावकारी है। जैतून के बीज के तेल को घाव पर लगाने से घाव जल्दी भरता है। जैतून के कच्चे फलों को पीसकर घावों पर या पुराने जख्मों पर लेप करने से भी घाव जल्दी भर (zaitun oil benefits) जाते हैं। जैतून के पत्तों के चूर्ण में शहद मिलाकर घावों पर लगाने से घाव जल्दी भरते हैं।
चर्म रोगों में प्रभावी है जैतून का उपयोग (Benefits of Olive in Skin Problems in Hindi)
जैतून चर्म रोगों और चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में काफी प्रभावकारी है।
जैतून के कच्चे फलों को पीसकर लगाने से चेचक और दूसरे फोड़े-फुन्सियों के निशान मिटते हैं।
जैतून के पत्तों को पीसकर लेप करने से पित्ती, खुजली और दाद में लाभ होता है।
अगर शरीर का कोई भी भाग आग से जल जाय तो कच्चे जैतून के फलों को पीसकर लगाने से छाला नहीं पड़ता।
जैतून के वृक्ष से मिलने वाले गोंद को दाद पर लगाने से दाद ठीक होती है।
सौन्दर्य निखारे ऑलिव ऑयल का प्रयोग (Olive Oil is a Natural Cosmetics in Hindi)
जैतून का तेल (Jaitoon ka Tel) एक अच्छा सौंदर्य प्रसाधन भी है। जैतून के तेल की मालिश से त्वचा को पोषण मिलता है। जैतून के तेल को चेहरे पर लगाने से रंग निखरता है तथा सुंदरता बढ़ती है। इसकी मालिश से होठों का फटना बंद होता है और होठ मुलायम हो जाते हैं। बालों की तरह जैतून का तेल चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।
बाजार में उपलब्ध फिगारो ओलिव आयल (Figaro Olive Oil in Hindi) नवजात शिशुओं की हड्डियों और बालों के लिए काफी लाभकारी है।
पसीने की बदबू मिटाए जैतून का प्रयोग (Olive Removes Sweat Odor in Hindi)
जंगली जैतून के पत्तों को सुखाकर पीस लें। इस पाउडर को शरीर पर मलने से पसीना आना कम होता है और पसीने के कारण होने वाली दुर्गन्ध दूर होती है।
इसके अलावा जैतून का तेल (jaitun ka tel) कोलेस्ट्रॉल कम करता है और इसलिए हृदय के लिए अच्छा माना जाता है। उच्च रक्तचाप को कम करता है और मधुमेह में भी लाभकारी है।
वजन कम करने में फायदेमंद जैतून का तेल (Olive Oil Beneficial for Weight loss in Hindi)
वजन कम करने के लिए मेटाबोलिज्म का ठीक होना ज्यादा जरुरी होता है। जैतून में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कि मेटाबोलिज्म को बढ़ाकर कर वजन कम करने में मदद करते हैं।
कब्ज दूर करने में फायदेमंद जैतून का तेल (Olive Oil Beneficial to Treat Constipation in Hindi)
एक रिसर्च के अनुसार जैतून की पत्तियों के सार में कब्ज़ जैसी परेशानी को दूर करने की क्षमता देखी गई है।
मधुमेह में फायदेमंद जैतून का तेल (Olive Oil Beneficial to Control Diabetes in Hindi)
एक रिसर्च के अनुसार जैतून में एंटीडाइबेटिक गुण पाए जाते हैं जो कि शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को बनाये रखने में मदद करते हैं। इससे मधुमेह के लक्षणों को कम करने या रोकने में मदद मिलती है।
उच्च रक्तचाप में फायदेमंद जैतून (Olive Beneficial to Control High Blood Pressure in Hindi)
एक रिसर्च के अनुसार जैतून की पत्तियों में उच्च रक्तचाप को कम करने के गुण पाए गए हैं। इससे उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में फायदेमंद जैतून का तेल (Olive Oil Beneficial to Control Cholesterol in Hindi)
एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है कि जैतून की पत्तियों का निर्यास सिर्फ रक्तचाप ही नहीं बल्कि कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने में मदद करती है।
हड्डियों को मजबूत बनायें जैतून (Olive Beneficial for Strong Bones in Hindi)
एक रिसर्च के अनुसार जैतून में उचित मात्रा में कैल्शियम पाए जाने के कारण यह हड्डियों के लिए बहुत लाभदायक होता है।
सूजन दूर करने में लाभकारी जैतून (Olive Oil Beneficial to Treat Inflammation in Hindi)
एक रिसर्च के अनुसार जैतून में एंटी इन्फ्लामेटरी गुण पाए जाते है। इसलिए यह सूजन आदि को दूर करने में भी सहयोगी होता है।
कैंसररोधी गुणकारी जैतून का तेल (Olive Oil Beneficial to Treat Cancer in Hindi)
एक रिसर्च के अनुसार जैतून में कैंसर को दबाने वाले कुछ गुण पाए जाते हैं। इसलिए ये कैंसर में भी उपयोगी होता है।
जैतून के इस्तेमाल की मात्रा (How Much to Consume Olive)
क्वाथ 5-10 मिली। स्वरस 1-2 बूंद। चिकित्सक के परामर्शानुसार।
| --------------------------- | --------------------------- |