healthplanet.net

Posted on

क्या पीलिया में दूध पी सकते हैं
जॉन्डिस या फिर वायरल हैपेटाइटिस को साधारण भाषा में पीलिया कहते हैं। पीलिया बहुत ही सूक्ष्‍म वायरस की वजह से होता है। शुरुआत में यह बहुत ही धीमी गति से फैलता है। इसलिए इसके लक्षण जल्द सामने नहीं आते हैं। लेकिन जब यह गंभीर रूप धारण कर लेता है, तो मरीज की आंखे, नाखून और स्किन के कई हिस्से पीले होने लगते हैं। इसी वजह से इस रोग को पीलिया कहा जाता है। यह बीमारी उन लोगों को अधिक होने की संभावना है, जो अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं। वहीं, भीड-भाड़ इलाकों में रहने वालों को भी पीलिया की समसया हो सकती है। यह बीमारी पीड़ित व्‍यक्ति के मल से, दूषित जल, भोजन और दूध के जरिए प्रसारित हो सकता है। अगर समय पर पीलिया का इलाज नहीं कराया गया, तो यह गंभीर रूप धारण कर सकती है। ऐसे में पीलिया से जुड़ी जानकारियां हमारे पास होनी बेहद जरूरी है। कई लोगों के मन में पीलिया को लेकर कई सवाल उठ रहे होंगे। आज हम इस लेख में आपके द्वारा पूछे जाने वाले पीलिया के कुछ अहम सवालों के जबाव देने जा रहे हैं। इस लेख में हम दिल्ली के द्वारका स्थित मनीपाल हॉस्पिटल के गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर कुणाल दास से आपके सवालों के जबाव जानने की कोशिश करेंगे।
क्या पीलिया में दूध पीना चाहिए?

पीलिया में दूध पी सकते हैं। इससे स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। इस दौरान आप किसी भी तरह का दूध अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info