Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
क्या नारियल पानी पीने से प्लेटलेट्स बढ़ते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय
Is coconut water good for platelets : शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के कारण प्लेटलेट्स की संख्या कम हो सकती है। इसके लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं।
प्लेटलेट्स काउंट कम होने के कारण आपको थकान और अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। प्लेटलेट्स की कमी शरीर में आयरन, फोलेट और इलेक्टोलाइट के असंतुलन के कारण हो सकती है। ऐसे में आप नारियल पानी का सेवन करके प्लेटलेट्स काउंट बढ़ा सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी, मैग्नीशियम, मैग्नीज़, पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके शरीर में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में सहायता कर सकते हैं। इसके अलावा नारियल पानी का सेवन करने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। कई बीमारियों जैसे डेंगू के दौरान भी प्लेटलेट्स काउंट कम हो सकता है। ऐसे में आपको इस दौरान अधिक से अधिक लिक्विड चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में बैलेंस बना रहता है। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और डायटीशियन कामिनी सिन्हा से।
क्या नारियल पानी पीने से प्लेटलेट्स बढ़ता है?
नारियल पानी पीने से आपका प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता है। दरअसल प्लेटलेट्स की कमी का सबसे बड़ा कारण शरीर में लिक्विड की कमी के कारण हो सकता है। वहीं नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स, सोडियम और पोटैशियम आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखते हैं और प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाते हैं। नारियल पानी आपको हाइड्रेट रखने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है, साथ ही यह वजन कम करने और किडनी से संबंधित समस्याओं को भी दूर कर सकता है। आप सुबह के समय खाली पेट में नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसे आप अन्य जूस के साथ भी मिक्स करके पी सकते हैं।
नारियल पानी पीने के फायदे
1. किडनी से संबंधित समस्याओं में
अगर आपको किडनी से संबंधित परेशानियां है, तो आपके लिए नारियल पानी का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। कैल्शियम, ऑक्सलेट और अन्य कई तत्वों का मिलकर क्रिस्टल बनने के कारण किडनी में पथरी बन जाती है। नारियल पानी इन क्रिस्टल्स को गलाता है और पथरी को जल्दी बाहर निकालने में मदद करता है। इसे आप शाम के समय भी पी सकते हैं।
2. कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित करे
अगर आपके हाई कोलेस्ट्रोल की परेशानी है, तो इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन नारियल पानी में मौजदू पोटैशियम और मैग्नीशियम आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।
3. डायबिटीज की समस्या में
नारियल पानी पीने से ब्लड में शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। डायबीटीज़ के मरीजों को नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। इसमें मौजूद मैग्नीशियम टाइप-2 डायबीटीज और प्री-डायबीटीज में फायदेमंद होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है।
4. कमजोरी दूर करे
शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के लिए आपको कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। वहीं नारियल पानी में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और आप वायरल बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
| --------------------------- | --------------------------- |